फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Scheme to give Support to destitute elderly at home will be Launched soon

पहल: हरियाणा में बेसहारा बुजुर्गों को घर पर ही मिलेगा सहारा, नहीं जाना पड़ेगा वृद्धाश्रम

Sat, 31 Jul 2021 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Jul 2021 05:13 PM IST
सार

एक केयर गिवर चार बुजुर्गों की देखभाल करेगा। ये बुजुर्ग किसी भी सेक्टर या कॉलोनी में आसपास ही रहने वाले होंगे। केयर गिवर का काम सुबह से शाम तक इनकी देखभाल, भोजन व्यवस्था व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना होगा। इनके पहचान पत्र बने होंगे।

विज्ञापन
Haryana: Scheme to give Support to destitute elderly at home will be Launched soon
बुजुर्ग

विस्तार

बुढ़ापे में अकेले गुजर-बसर कर रहे बेसहारा बुजुर्गों को जल्दी घर पर ही सहारा मिलेगा। उन्हें वृद्धाश्रम की दहलीज नहीं चढ़नी होगी। ऐसे बुजुर्ग जिनके बच्चे साथ नहीं रहते या विदेश में हैं, उनकी देखभाल के लिए केयर गिवर्स मुहैया कराए जाएंगे। प्रदेश सरकार में विशेष मुख्य सचिव रहे सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. सुनील गुलाटी और आपसी संस्था यह मुहिम शुरू करने जा रही है। इसकी पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई गई है। 16 अगस्त से प्रदेश में इस योजना पर काम शुरू होगा। शुरुआत में बल्लभगढ़ व गुरुग्राम में 40 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इसके बाद देशभर में बेसहारा बुजुर्गों को देखभालकर्ता मुहैया कराने पर काम किया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार में वर्षों तक सेवाएं दे चुके डॉ. सुनील गुलाटी केंद्रीय श्रम एवं रोजगार, ग्रामीण विकास मंत्रालयों के संपर्क में भी हैं। जिससे कि केयर गिवर्स बनने वाले बेरोजगार युवाओं को सरकारी स्तर पर मेहनताना दिलाने का प्रबंध किया जा सके। गुलाटी केंद्र सरकार को जल्दी प्रस्ताव सौंपने वाले हैं कि केयर गिवर्स के जॉब कार्ड बनाकर इनकी दिहाड़ी मनरेगा में लगाई जाए।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार उनका प्रस्ताव स्वीकार करे तो बेसहारा बुजुर्गों को सहारा मिलने के साथ ही बेरोजगारों की फौज को रोजगार मिल जाएगा। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट का नाम इंडिया विल बी द केयर कैपिटल ऑफ वर्ल्ड रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक केयर गिवर चार बुजुर्गों की करेगा देखभाल
सुनील गुलाटी ने बताया कि एक केयर गिवर चार बुजुर्गों की देखभाल करेगा। ये बुजुर्ग किसी भी सेक्टर या कॉलोनी में आसपास ही रहने वाले होंगे। केयर गिवर का काम सुबह से शाम तक इनकी देखभाल, भोजन व्यवस्था व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना होगा। इनके पहचान पत्र बने होंगे। पुलिस सत्यापन कराकर ही इन्हें बुजुर्गों की देखभाल में लगाएंगे। इससे बुजुर्गों को घर छोड़कर वृद्धाश्रम नहीं जाना पड़ेगा।


प्रदेश सरकार से भी मांगेंगे सहयोग
पूर्व विशेष मुख्य सचिव ने बताया कि इस योजना को सिरे चढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार से भी सहयोग मांगा जाएगा। वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखकर पूरे प्रोजेक्ट से अवगत कराएंगे। उन्हें लक्ष्य व उद्देश्यों को चिह्नित करते हुए पूरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed