{"_id":"5911e3da4f1c1bc0458b45ef","slug":"haryana-s-tecahers-transfer-policy-may-implement-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की ये बात योगी को आई पसंद, खुद भी अपनाने जा रहे हैं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा की ये बात योगी को आई पसंद, खुद भी अपनाने जा रहे हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
योगी को पसंद आई हरियाणा की पॉलिसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को हरियाणा की एक बात बेहद पसंद आ गई, जिसे वो अब यूपी में लागू करने जा रहे हैं। हरियाणा की शिक्षक तबादला नीति को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनाने का मन बना लिया है। खट्टर सरकार की इस नीति को कर्नाटक सरकार पहले ही अपने यहां लागू कर चुकी है।
अब इस पर उत्तर प्रदेश मंथन करने जा रहा है। 12 मई को लखनऊ में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शिक्षा सचिवों की बैठक होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास लखनऊ जा रहे हैं। वहां उनकी बैठक उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव दीपेंद्र कुमार से होगी। इसमें यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे। शिक्षकों की आनलाइन तबादला नीति देश भर में सबसे पहले हरियाणा की भाजपा सरकार ने ही लागू की है।

उत्तर प्रदेश व हरियाणा के शिक्षा सचिवों की होगी बैठक
योगी को पसंद आई हरियाणा की पॉलिसी
शिक्षा सबसे बड़ा महकमा होने के कारण जहां तबादलों में जमकर भ्रष्टाचार होता था, वहीं शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों और मंत्री के यहां भी सिफारिश लगाने वालों की भीड़ जमा रहती थी। इससे स्कूलों में पढ़ाई चौपट होने के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित होने पर सरकार ने इस नीति को लागू किया।
पहली बार जुलाई 2016 में पीजीटी और सितंबर में जेबीटी के तबादला किए गए। कुछ तकनीकी अड़चनें आईं, लेकिन हजारों की संख्या में शिक्षकों से आनलाइन ही स्टेशन मांगे गए और विकल्प मिलने पर तबादला सूची जारी की गई। सुगम संपर्क पोर्टल से ये संभव हुआ है। 12 मई को लखनऊ में होने वाली बैठक में एसीएस पीके दास नीति तैयार करने से लेकर इसे लागू करने की बारीकियां उत्तर प्रदेश सरकार को बताएंगे। वे नीति से जुड़े दस्तावेज व तकनीकी सलाहकार भी साथ लेकर जा रहे हैं।