{"_id":"5c6461fbbdec22116d2d87cc","slug":"haryana-s-leader-video-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के एक बड़े नेता अश्लील वीडियो में बेनकाब, सोशल मीडिया में वायरल...राजनीति गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के एक बड़े नेता अश्लील वीडियो में बेनकाब, सोशल मीडिया में वायरल...राजनीति गरमाई
Thu, 14 Feb 2019 09:28 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 14 Feb 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में चुनावी माहौल आचार संहिता लागू होने से पहले ही अपने चरम पर पहुंचने लगा है। जींद उपचुनाव के बाद राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर है। राजनीतिक दलों के शह और मात के खेल में बुधवार को हरियाणा की राजनीति बदलने का दावा करने वाले एक बड़े नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ। जिसमें नेता के साथ महिला अश्लील हरकतें करते नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह का वीडियो वायरल होने पर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश व प्रदेश की राजनीति में चुनावों के समय अश्लीलता भरे और अन्य तरह के वीडियो वायरल होने का मामला नया नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश में इस तरह का यह पहला वीडियो भी नहीं है। इससे पहले भी सत्ता की सीढ़ी चढ़ने के लिए राजनीतिक दल इस तरह के हथियार इस्तेमाल कर चुके हैं। लेकिन, यह अश्लील वीडियो जिस समय वायरल हुआ है, उसकी टाइमिंग पर सवाल उठने के साथ ही सत्यता भी सवालों के घेरे में है। चूंकि, जिस बड़े नेता का वीडियो वायरल किया गया है, वह आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बड़े दलों के जीत के समीकरण बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन