फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana roadways strike on 2 september

कल सफर पर निकलने से पहले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें

Tue, 01 Sep 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Sep 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
haryana roadways strike on 2 september

कल घर से सफर पर निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। नहीं तो भरी गर्मी में बेवजह की परेशानी उठानी पड़ेगी। दरअसल, कल हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। भारतीय मजूदर संघों के आह्वान पर कल देश भर में वर्कर्स यूनियन हड़ताल पर रहेंगी।

विज्ञापन


पहले रोडवेज यूनियन ने एक दिन पहले यानि सोमवार को चक्का जाम की बात कही थी, लेकिन सहमति नहीं बनी। अब कल ही चक्का जाम किया जाएगा।

सोमवार को दो यूनियनों ने पानीपत में परिवहन मंत्री के साथ बैठक के बाद न केवल एक सितंबर बल्कि 2 सितंबर की हड़ताल में भी हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन


इसके जवाब में रोडवेज कर्मचारियों की अन्य चार यूनियनों ने मंगलवार को प्रस्तावित हड़ताल तो स्थगित कर ली, लेकिन 2 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का हिस्सा बनकर राज्य में बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले एकजुट हुए प्रदेश के अन्य कर्मचारी संगठन भी 2 सितंबर को हड़ताल में शामिल होकर प्रदेश केविभागों में कामकाज ठप्प करने पर अड़ गए हैं।

पानीपत में परिवहन मंत्री से मिले दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा व अन्य कर्मचारी नेताओं ने बैठक के बाद हड़ताल में शामिल नहीं होने का ऐलान किया, वहीं मंत्री ने कहा कि जल्द मांगों को पूरा किया जाएगा।


हड़ताल में शामिल नहीं होंगे पैक्स के कर्मचारी
भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 2 सितंबर को होने वाली हड़ताल में अब पैक्स कर्मचारी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि बीते दिनों भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की बैठक केंद्र सरकार के साथ होने के बाद सरकार की तरफ से श्रमिकों की लंबित मांगें अगले छह महीने में लागू किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed