फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana roadways strike continues, school buses pull out

हड़तालः रूट से हटीं स्कूली बसें, और बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, सीटीयू की बस भी नहीं जाएंगी हरियाणा

Sun, 21 Oct 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Oct 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
Haryana roadways strike continues, school buses pull out
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

 हरियाणा रोडवेज कर्मियों का चक्काजाम का पांच दिन भी लोगों पर भारी पड़ा। सरकार की ओर से लोगों को राहत देने के लिए मंगवाई स्कूली बसें भी शनिवार को रूट से हट गई। शनिवार को स्कूल खुलते ही स्कूलों के प्रशासन ने इन बसों को वापस बुला लिया। उधर, वैकल्पिक चालक व परिचालकों से सरकारी बसें चलाने का दावा करने वाली सरकार शनिवार को कुल 4500 सरकारी बसों में सिर्फ 700 बसें ही चलवा पाई। इनमें से भी अधिकतर बसें छोटे रूट पर ही चली।

विज्ञापन


इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को प्राइवेट बसों, टैक्सियों व अन्य वाहनों पर खासी परेशानियों झेलते हुए अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। इतना ही नहीं प्राइवेट वाहन चालकों ने इसी हड़ताल का फायदा उठाते हुए यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला। यात्रियों को भी मजबूरन प्राइवेट वाहन चालकों की किराए के नाम पर की जा रही अवैध वसूली का शिकार होना पड़ा। 

विज्ञापन

Haryana roadways strike continues, school buses pull out
haryana roadways - फोटो : फाइल फोटो

खासकर रात के समय तो ये प्राइवेट चालक यात्रियों का खूब आर्थिक शोषण कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें रात के समय कोई बसें अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए नहीं मिल रही है। चंडीगढ़ निवासी गिरीश व संजय ने बताया कि उन्हे जयपुर से चंडीगढ़ आना था। वे लोग अंबाला तक तो ट्रेन से पहुंच गए, लेकिन उसके बाद उन्हे अंबाला से चंडीगढ़ तक पहुंचने के लिए प्राइवेट टैक्सी को 300 रुपये प्रति व्यक्ति देना पड़ा। जबकि अंबाला से चंडीगढ़ का बस किराया महज 60 रुपये हैं। 

दूसरी ओर, परिवहन विभाग भी आनन-फानन में चालकों और परिचालकों की तीन महीनों के लिए नियुक्तियां कर रहा है। सभी रोडवेज डिपोओं पर तैनात महाप्रबंधकों को इन अस्थायी भर्तियों की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उधर, इसी हड़ताल का समर्थन देते हुए चंडीगढ़ परिवहन के वर्करों ने भी रविवार को सिर्फ हरियाणा के लिए चक्का जाम का एलान किया है।

 चंडीगढ़ गर्वनमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन के प्रधान जसवंत ने बताया कि रविवार को सीटीयू की कोई बस हरियाणा के लिए रवाना नहीं की जाएगी। उनके अनुसार सीटीयू की बसें रविवार को दिल्ली भी नहीं जाएंगी, क्योंकि दिल्ली जाने के लिए बसों को हरियाणा से गुजरना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed