फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Roadways bus overturned in Fatehabad

फतेहाबाद: ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलटी, चालक-परिचालक समेत कई घायल

Tue, 13 Oct 2020 07:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadways bus overturned in Fatehabad
फतेहाबाद में रोडवेज की बस पलटी। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में मंगलवार शाम को रतिया से जाखल जा रही हरियाणा रोडवेज की बस कमाना मोड़ के पास खेत में पलट गई। बस में 45 यात्री थे। इनमें से करीब एक दर्जन भर सवारियां घायल हो गई हैं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस के अंदर से सवारियों को बाहर निकाला और सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार शाम 5:20 बजे 45 यात्रियों संग रतिया से जाखल को रवाना हुई।
विज्ञापन


रतिया से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव कमाना मोड़ पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के चक्कर में बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस नीचे खेत में जा गिरी। बस के नीचे गिरने और लोगों के शोर मचाने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में कासमपुर निवासी बस चालक गुरप्रीत सिंह, मूसा खेड़ा निवासी परिचालक लखविंदर सिंह के अलावा चांदपुरा निवासी संतोष रानी, मीना रानी, मनप्रीत कौर, कृष्ण तेज कोर के इलावा बबनपुर निवासी गुरमीत कौर उसके तीन बच्चे मनप्रीत कौर, सतनाम सिंह, निम्मी व सिवानी निवासी देवा घायल हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में जान माल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed