हरियाणा में कोरोना: 539 नए पॉजिटिव मिले, 32 मरीजों की मौत, इन चार जिलों ने बढ़ाई चिंता
हरियाणा में लगातार कोरोना के नए मामलों में कमी आ रही है। लेकिन अभी सिरसा जिले की स्थिति चिंताजनक है। यहां संक्रमण दर प्रदेश में सर्वाधिक है। वहीं रिकवरी दर भी कम है। सबसे कम रिकवरी दर कैथल जिले की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के कारण नए केस कम आ रहे हैं। लेकिन एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के अलावा सिरसा जिला अब भी चिंता का कारण बना है। पिछले दो सप्ताह से सिरसा जिले में संक्रमण दर कम नहीं हुई है। वहां संक्रमण दर 16.21 फीसदी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।
इसके अलावा फतेहाबाद 8, पलवल 7.65 और पंचकूला जिला 7.20 फीसदी संक्रमण दर के साथ हॉटस्पॉट बने हैं। शेष 18 जिलों में संक्रमण दर तेजी से कम होकर 5 फीसदी से नीचे तक सिमट गई है। अब एनसीआर के जिलों में संक्रमण दर 5 फीसदी से कम है।
इस समय प्रदेश की एक दिन की संक्रमण दर 1.42 फीसदी है। कोरोना की दूसरी लहर की 13.19 व कुल संक्रमण दर 8.13 फीसदी चल रही है। राहत की बात यह है कि रिकवरी दर 98.01 फीसदी पहुंच गई है। इस समय हरियाणा में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 6365 रह गई है।
सिरसा में सबसे अधिक 64 व नूंह में सबसे कम 4 नए केस
गुरुवार को प्रदेश में कुल 539 नए केस मिले हैं। सबसे अधिक सिरसा में 64, हिसार 47, यमुनानगर 43, पलवल 42, फतेहाबाद 42, झज्जर 32, गुरुग्राम 22, फरीदाबाद 29, जींद 24, कैथल 21, सोनीपत 11, अंबाला 25, करनाल 18, पानीपत 11, रोहतक 15, रेवाड़ी 23 नए केस मिले हैं। इसी प्रकार पंचकूला 19, कुरुक्षेत्र 21, महेंद्रगढ़ 10, भिवानी 8, चरखी दादरी 8 व नूंह में 4 केस पाए गए हैं।
कैथल-सिरसा की रिकवरी दर भी कम
केसों में सबसे ऊपर चल रहे सिरसा में अन्य जिलों के मुकाबले रिकवरी दर भी कम है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत जहां 99 फीसदी पार रिकवरी है, वहीं सिरसा, भिवानी, फतेहाबाद 96 फीसदी से अधिक है। कैथल जिले की सबसे कम 94.93, जींद 95.92 फीसदी है। शेष जिलों की ठीक होने की दर 97 फीसदी से अधिक है।
एक दिन में 32 मरीजों की मौत
गुरुवार को हरियाणा में कोरोना से 32 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इनमें गुरुग्राम-सिरसा-फतेहाबाद 3 -3, हिसार-पानीपत 4, कैथल-कुरुक्षेत्र-भिवानी-झज्जर 2-2, सोनीपत-रोहतक-पंचकूला-यमुनानगर-महेंद्रगढ़-पलवल-जींद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक हरियाणा में कोरोना से 8861 लोगों की मौत हो चुकी है।