फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Public Service Commission will now change the pattern in every exam

नकल पर रोक की कवायद : एचपीएससी का पेपर पास करना नहीं होगा आसान, हर बार बदलेगा पैटर्न, ली जाएगी IIT व IIM के विशेषज्ञों की मदद

Mon, 04 Apr 2022 04:19 AM IST
ajay kumar सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
सोमदत्त शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Apr 2022 04:19 AM IST
सार

जून में तकनीकी शिक्षा विभाग में 437 पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा पूरी तरह से तकनीकी प्रश्नों पर आधारित होगी। 
 

विज्ञापन
Haryana Public Service Commission will now change the pattern in every exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की भर्ती परीक्षा पास करना अब आसान नहीं होगा। एजेंसी के बजाय देश के उच्च स्तर के विशेषज्ञ पेपर तैयार करेंगे। हर परीक्षा के लिए पेपर का पैटर्न बदलेगा। आयेाग ने यह फैसला परीक्षा में नकल या टेंपरिंग रोकने के लिए लिया है। जून में तकनीकी शिक्षा विभाग के 437 पदों की भर्ती के लिए परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा पूरी तरह से तकनीकी प्रश्नों पर आधारित होगी। अभी तक आयोग किसी अन्य एजेंसी से पेपर तैयार कराता था। 

विज्ञापन


एजेंसी की ओर से तैयार पेपर ज्यादा कठिन नहीं होता था। पहली बार आयोग आईआईटी और आईआईएम के विशेषज्ञ से पेपर तैयार करवाएगा। आयोग का दावा है कि भविष्य में वही अभ्यर्थी परीक्षा पास कर पाएगा जिसने बड़े स्तर पर तैयारी की है। नकल या फिर टेंपरिंग से पेपर पास नहीं हो सकेगा। जून में तकनीकी शिक्षा विभाग में 437 पदों को भरा जाना है। इस परीक्षा के लिए आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा पूरी तरह से तकनीकी प्रश्नों पर आधारित होगी। 
विज्ञापन


पुरानी परीक्षा प्रणाली 
हर परीक्षा के लिए पैटर्न बदलने के पीछे आयोग का तर्क है कि नौकरी माफिया के लोग पुराने ढर्रे पर चल रही प्रणाली का आसानी से तोड़ निकाल लेते थे। भविष्य वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। अलग-अलग परीक्षा के लिए अलग-अलग पैटर्न से दलाल और नौकरी माफिया के सदस्य बाहर हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को पारदर्शी और फुलप्रूफ बनाया जाएगा। परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के मंसूबों को नाकाम करने के लिए बदलाव किए जा रहे हैं। परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए युवाओं से भी सुझाव मांगे गए हैं। अच्छे सुझावों पर विचार किया जाएगा। उनको अमल में भी लाएगा। -आलोक वर्मा, चेयरमैन, हरियाणा लोक सेवा आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed