{"_id":"6655777a929e585afa044ae0","slug":"haryana-public-service-commission-released-mains-result-of-hcs-executive-branch-exam-2023-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: एचसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 121 पदों के मुकाबले पास हुए 275 अभ्यर्थी,10 जून को साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: एचसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी, 121 पदों के मुकाबले पास हुए 275 अभ्यर्थी,10 जून को साक्षात्कार
Tue, 28 May 2024 04:53 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 May 2024 04:53 PM IST
सार
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 121 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया था। कुल 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचसीएस (कार्यकारी शाखा) परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया है। आयोग ने विस्तृत परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। कुल 121 पदों के मुकाबले 275 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। पास अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए आयोग ने 10 जून की तिथि तय की है, जबकि डिप्टी पुलिस सुपरिंटेंडेंट पद के लिए फिजिकल मेजरमेंट के लिए जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से 121 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया था। कुल 87 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 11 फरवरी 2024 को इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई थी, जिसका 27 फरवरी का परिणाम जारी किया है और कुल 1706 युवा पास हुए थे। इसके बाद 30 व 31 मार्च को मुख्य परीक्षा ली गई थी। अब आयोग ने इसका परिणाम जारी किया है।
डीआईपीआरओ और डीएचओ का भी परिणाम जारी
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से डीआईपीआरओ (जिला सूचना एवं संपर्क अधिकारी) और बागवानी विभाग में जिला उद्यान अधिकारी की भर्ती का अंतिम परिणाम भी जारी किया है। डीआईपीआरओ के 10 पदों के मुकाबले 8 पदों पर चयन सूची जारी की है। इसी प्रकार, 9 बागवानी अधिकारी का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
हरियाणा को मिलेंगे ये अफसर
एचसीएस (एक्स. ब्र.) 03
डीएसपी 06
ईटीओ 08
डीएफएससी 02
आर्क्स –01
एईटीओ 19
बीडीपीओ 37
टीएम 04
डीएफएसओ 01
एईओ 12
नायब तहसीलदार 28
कुल 121