{"_id":"0a09790981ae77e3c161e2d366b8cb29","slug":"haryana-polls-bjp-candidate-list-will-announce-on-august-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ें, कब घोषित होंगे हरियाणा के भाजपा उम्मीदवार?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ें, कब घोषित होंगे हरियाणा के भाजपा उम्मीदवार?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Jul 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबधंन पर फैसला चाह रहे हरियाणा भाजपा के नेताओं की केंद्र के सामने दी जा रही दलीलें ठोस ढंग से काम नहीं कर पा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर लौटे भाजपा नेता अब गठबंधन पर फैसला होने में एक सप्ताह की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे मर्यादा से बंधे हैं, लेकिन इतना कह सकते हैं कि इस सप्ताह में भाजपा-हजकां गठबंधन पर उठ रहे सभी सवालों का जवाब प्रदेश की जनता को मिल जाएगा। शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा 20 अगस्त से पहले अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी।
विज्ञापन
यह पूछने पर कि केंद्रीय नेतृत्व के सामने हरियाणा भाजपा के नेताओं ने क्या बात रखी है। शर्मा ने कहा कि इस समय भाजपा देश में सबसे बड़ी पार्टी है, जबकि हरियाणा जनहित कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी है। हमने राष्ट्रीय नेतृत्व को अपनी भावनाओं से अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
पिछले 15 वर्षों तक जनता राजनीतिक दलों के एजेंडे पर चलती रही है। अब समय यह आ गया है कि राजनीतिक दलों को जनता के ऐजेंडे पर खरा उतरना होगा। हरियाणा में लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जनाधार दिया है।
बीरेंद्र सिंह अमित शाह से मिले थे
रामबिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का जहाज डूब रहा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता बीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी शामिल होगा उसे स्क्रीनिंग कमेटी के माध्यम से आना होगा। यह पूछने पर कि क्या बीरेंद्र सिंह ने आवेदन किया है. उन्होंने कहा कि अभी बीरेंद्र सिंह का कोई आवेदन नहीं आया है।
अलबत्ता उनकी हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात हुई है। राजनाथ सिंह से भी उनकी मुलाकात हो चुकी है, लेकिन वह किस संदर्भ में हुई, यह मैं नहीं कह सकता।