हरियाणा में सिपाहियों की भर्ती का शेड्यूल जारी, पढ़िए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में 8275 सिपाही पदों पर भर्ती होने के लिए छह लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में फिजिकल टेस्ट और अन्य प्रतियोगिताएं 17 जून से शुरू होंगी। यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक चलेगी।
हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जेएस मान ने बताया कि 8275 पदों के लिए करीब 6,18,000 आवेदन आए थे। प्रारंभिक जांच के बाद करीब 5,41,000 आवेदन सही पाए गए। कुछ आवेदन पूरे नहीं होने और कुछ अन्य कारणों से रद्द हो गए।
फिजिकल टेस्ट और इंटरव्यू
अब इन 5,41,000 आवेदकों का फिजिकल टेस्ट होगा, जिसके लिए सात टीमें बनाई गई हैं। हर रोज करीब 15,000 से 18,000 आवेदकों को टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ये टेस्ट मधुबन पुलिस अकादमी में लिए जाएंगे।
फिजिकल टेस्टों में ऊंचाई, छाती, 100 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और 800 मीटर दौड़ जैसे टेस्ट शामिल हैं। हर कदम पर जो आवेदक फेल होता जाएगा, वह बाहर होता जाएगा।
इस तरह अंतिम टेस्ट तक पहुंचने वालों की सूची तैयार होगी। उन्हें बाद में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के बाद चयन सूची जारी की जाएगी।
पूर्व फौजियों के लिए आरक्षित पदों का परिणाम घोषित
ब्रिगेडियर जेएस मान ने बताया कि पूर्व फौजियों के लिए आरक्षित हरियाणा पुलिस के 1347 सिपाही पदों का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया गया है। अब 334 महिला सिपाही पदों के लिए रिजल्ट घोषित किया जाना है।
इन महिला पदों के लिए करीब 68,000 आवेदन योग्य पाए गए थे। महिला सिपाही पदों के लिए आवेदकों का फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। टेस्ट परिणाम तैयार किया जा रहा है। उसके बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद चयन सूची जारी की जाएगी।
ये कहना है अधिकारी का
8275 पुरुष सिपाही पदों के लिए योग्य पाए गए 5,41,000 आवेदकों के फिजिकल टेस्ट 17 जून से शुरू होंगे। महिला सिपाहियों के 334 पदों के लिए आवेदकों का फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है। अगले तीन-चार महीने में इन सबका परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
- ब्रिगेडियर जेएस मान, चेयरमैन, हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड