फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana police recruitment: 7298 posts of police to be filled in Haryana

हरियाणा में 7298 पदों पर होगी पुलिस भर्ती, गठित होगी दुर्गा बटालियन, इन अभ्यर्थियों को आयु में मिलेगी छूट

Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Haryana police recruitment: 7298 posts of police to be filled in Haryana
फाइल फोटो।

हरियाणा सरकार ने छह हजार पुरुष और महिला कांस्टेबल की भर्ती रद्द कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। अब पुलिस विभाग में 7298 पद भरे जाएंगे, जिसमें 5500 पुरुष और 1100 महिला कांस्टेबल के होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार 698 पदों के साथ दुर्गा-वन महिला बटालियन गठित की जाएगी।

विज्ञापन


नई भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को आयु में पांच साल की छूट मिलेगी। पुलिस विभाग ने कर्मचारी चयन आयोग को छह हजार पदों की जगह अब 7298 पदों पर भर्ती का नया पत्र भेजा है। छह हजार पदों के लिए लगभग पांच लाख युवाओं ने आवेदन किया हुआ है। एडीजीपी, मुख्यालय कला रामचंद्रन ने मंगलवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) को पत्र भेजकर छह हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया रद्द करने और दस फीसदी पद बढ़ाते हुए नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन



इस पत्र के मद्देनजर आयोग ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने का नोटिस जारी किया है। अब एचएसएससी वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के तहत नई भर्ती सिरे चढ़ाएगा। दुर्गा-वन बटालियन एचएपी मधुबन में रहेगी व विभिन्न जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाएगा। इस बटालियन के लिए महिला पुलिस कर्मियों की अलग से भर्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आयु में पांच साल की छूट प्रदान करने की घोषणा की थी। लाखों युवक इस घोषणा का लाभ हासिल नहीं कर पा रहे थे, क्योंकि उनकी घोषणा से पहले ही छह हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग शुरू कर चुका था। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के ज्यादा युवा शामिल हो सकें, इसलिए पुलिस ने नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध आयोग से किया है। -कला रामचंद्रन, एडीजीपी, मुख्यालय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed