फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police constable recruitment exam on August 25, candidates able to travel for free

Haryana: 25 अगस्त को होगी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा, अभ्यर्थी कर सकेंगे निशुल्क यात्रा, 84 केंद्र बने

Sat, 24 Aug 2024 08:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 08:36 AM IST
सार

परीक्षा में प्रवेश के समय किसी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, हिडेन कैमरा व अन्य उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थी को कानों की बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी पहनने की अनुमति नहीं होगी।  

विज्ञापन
Haryana Police constable recruitment exam on August 25, candidates able to travel for free
Haryana Police constable recruitment exam - फोटो : freepik

विस्तार

हरियाणा पुलिस में सिपाहियों की भर्ती परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी। पुरुष सिपाहियों के लिए लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र व करनाल में होंगे और महिलाओं के लिए परीक्षा केंद्र पंचकूला में बनाया गया है। 

विज्ञापन


छह हजार पदों के लिए कुल 84 केंद्रों पर 24003 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे, इनमें 19822 पुरुष और 4181 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। छह हजार में से पांच हजार पद पुरुषों के हैं और एक हजार पद महिलाओं के लिए रखे गए हैं। परीक्षा का परिणाम छह अक्तूबर के बाद घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया, परीक्षा में प्रवेश के समय किसी को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, हिडेन कैमरा व अन्य उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी। महिला अभ्यर्थी कानों की बाली, नोज पिन व अन्य ज्वेलरी पहन कर न आएं। परीक्षा के दौरान जो अभ्यर्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोग का लक्ष्य पुख्ता प्रबंधों के साथ नकल रहित परीक्षा का आयोजन करना है। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्रों तक लाने व ले जाने के लिए हरियाणा परिवहन की बसों मे निशुल्क यात्रा की सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के एक दिन पहले 24 अगस्त को आयोग के सदस्य जिला मुख्यालयों पर उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक व परीक्षा संचालन के लिए नामित जिला मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। करनाल में आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान, पंचकूला में सुभाष चंद्र व साधु राम जाखड़ और कुरुक्षेत्र में कपिल अत्रेजा व अमर सिंह बैठक लेंगे।


उन्होंने बताया कि इसके अलावा आयोग के सचिव विनय कुमार लिखित परीक्षा के सभी प्रबंधों की सुपरविजन करेंगे और ओएसडी हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारी सुधांशु कुरुक्षेत्र व करनाल में लिखित परीक्षा संचालन का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग होगी और बायोमीट्रिक से ही उनका प्रवेश होगा। पूरी परीक्षा संचालन की वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के मुख्यालय पंचकूला के कंट्रोल रूम से भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed