{"_id":"5d1adf7e8ebc3e3cd516aba7","slug":"haryana-police-appointed-sit-to-find-out-rss-leader-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस के नेता की बेटी को तलाशने को बनी एसआईटी, युवक बोला- पत्नी को उठाकर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस के नेता की बेटी को तलाशने को बनी एसआईटी, युवक बोला- पत्नी को उठाकर ले गए परिजन
Tue, 02 Jul 2019 10:07 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस नेता की बेटी को तलाशने के लिए एसआईटी बना दी गई है। वहीं युवक का कहना है कि उसकी पत्नी को परिजन उठाकर ले गए हैं। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। आरएसएस नेता की पुत्री को खोजने के लिए हरियाणा पुलिस ने विशेष जांच दल का गठन कर दिया है। यह जानकारी एक मुस्लिम युवक द्वारा हिमांशी के अपहरण को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार ने दी है।
हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के एसआईटी को आदेश दिए हैं। याचिका दाखिल करते हुए नबील ने हाईकोर्ट को बताया कि उसने संघ नेता की बेटी से निकाह किया था। वह अपनी पत्नी के साथ 17 जून को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से सुरक्षा मांग करने पहुंचा था। हाईकोर्ट के बाहर अचानक उसकी पत्नी के अभिभावक और रिश्तेदार पहुंच गए और जबरदस्ती उसे उठा कर ले गए।
अपनी पत्नी को उसके रिश्तेदारों की अवैध हिरासत से छुड़ाने की मांग करते हुए याचिकाकर्ता ने कहा है कि दोनो एक दूसरे से प्रेम करते है। हिमांशी ने धर्म परिवर्तन करके उसके साथ निकाह किया है। याची ने मांग की है कि पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि उसकी पत्नी को उसके परिजनों की अवैध हिरासत से छुड़वाएं क्योंकि वहां उसकी जान को खतरा है।