{"_id":"62f27f0ecdda7615994a7367","slug":"haryana-players-who-finished-fourth-will-get-rs-15-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार की अच्छी पहल: चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, विधानसभा में की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार की अच्छी पहल: चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को मिलेंगे 15 लाख रुपये, विधानसभा में की घोषणा
Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:13 PM IST
सार
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीते कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के परिश्रम, त्याग और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खेल प्रेम को जाता है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ओलंपिक की तर्ज पर अन्य राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये नकद इनाम देगी। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरफ से लाए गए अभिनंदन प्रस्ताव के पारित होने के बाद विधानसभा में यह घोषणा की। सरकार ने टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को पहली बार 15 लाख रुपये इनाम दिया था।
विज्ञापन
मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने सदन में राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के अभिनंदन का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर पदक विजेताओं को सलाम किया। सभी विधायकों ने तालियां बजाकर और मेज थपथपाकर खिलाड़ियों की हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में प्रदेश का एक खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहा है। उसे 15 लाख रुपये इनाम देंगे। किसी भी प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर आने वाले खिलाड़ी भी बहुत मेहनत करते हैं, उसी को देखते हुए सरकार ने उन्हें नकद इनाम देने का फैसला किया है। उन्होंने हरियाणा को स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने फिर से देश का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम जल्द
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में जीते कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही। इसका पूरा श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, अभिभावकों के परिश्रम, त्याग और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खेल प्रेम को जाता है। उसकी बदौलत हरियाणा केवल भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में खेल हब के रूप में उभरकर सामने आया है। खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। जल्द ही सम्मान कार्यक्रम आयोजित करेंगे।