{"_id":"5441c922278156919f1c237468fc825b","slug":"haryana-panchayat-election-most-probabaly-dates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पंचायत चुनाव की संभावित तारीखें तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पंचायत चुनाव की संभावित तारीखें तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Dec 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट से फैसला आते ही हरियाणा में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई। संभावित तारीखें भी सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, चुनाव की घोषणा 15 दिसंबर से पहले कर दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चुनाव आयोग और पंचायत विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ अपने आवास पर मंथन किया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में पंचायत चुनाव की तारीख का एलान अगले सप्ताह संभव है। नए साल में राज्य चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया पूरी कर देगा। राज्य में तीन चरणों में होने वाले पंचायत चुनाव में रविवार का ध्यान रखा जाएगा। आयोग का कहना है कि रविवार को छुट्टी होती है। इससे अलग से छुट्टी करवाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों को पंचायत चुनाव की तैयारी की एडवाइजरी जारी कर दी गई है। डीसी और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव कार्यक्रम कभी भी घोषित हो सकता है। सभी इंतजाम पूरे कर लिए जाएं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में आयोग को चुनाव का औपचारिक शेड्यूल तैयार करने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने सरकार को चुनाव के लिए वीरवार को पत्र लिख दिया था। प्रदेश सरकार के अधिकारियों के मुताबिक पंचायत चुनाव में राज्य सरकार की ओर से 25 दिसंबर को आयोजित होने वाला सुशासन दिवस आड़े नहीं आएगा। आयोग के चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक सरकार की ओर से 25 दिसंबर के कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है।
संभावना है कि कार्यक्रम अपनी गति से आगे बढ़े और इस दिन होने वाली घोषणाओं को सरकार बाद या पहले अमलीजामा पहना दे। राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने भी अगले दो से तीन दिन के भीतर पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान करने का संकेत दिया है।
आयोग चाहता है जल्द हो चुनाव
हरियाणा में चुनाव आयोग भी शीघ्र पंचायत चुनाव करवाना चाह रहा है। आयोग के पास पहले से मंगवाई गई वोटिंग मशीनों का किराया तो बढ़ ही रहा है। चुनाव में बड़े पैमाने पर स्कूल के शिक्षकों की ड्यूटियां लगेंगी। बाद में बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा का समय होने के कारण व्यवस्था गड़बड़ा न जाए, इसलिए आयोग शीघ्र चुनाव करवाने पर जोर दे रहा है।
पुलिस व्यवस्था के लिए सरकार को लिखा पत्र
हरियाणा में पंचायत चुनाव सरकार के लिए चुनौती से कम नहीं है। इसलिए आयोग ने सभी जिलो में पुलिस की ड्यूटियां लगाने केलिए गृह विभाग और डीजीपी पुलिस से बातचीत के बाद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम और पुलिस कंपनियों की ड्यूटियां लगाने के लिए कह दिया है।