{"_id":"eae04fdef47c2d9a615eba4f0b6e3c66","slug":"haryana-panchayat-election-2015-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की मंजूरी मिली, जल्द जारी होगा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की मंजूरी मिली, जल्द जारी होगा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Dec 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग को प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
चुनाव संबंधी तमाम पहलुओं पर गौर करने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिए जाएंगे। माना जा रहा है कि पहले की तरह इस बार भी चरणबद्ध तरीके से चुनाव कराए जाएंगे।
इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस अधिनियम में संशोधन के बाद चुनाव की तैयारियों में जुटे आयोग के लिए सभी उम्मीदवारों की पात्रता के संबंधित प्रमाण को हासिल करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
बैंक डिफॉल्टर होने के लिए एनओसी, 10 साल तक आपराधिक मामले में शामिल नहीं होने का साक्ष्य सहित अन्य पहलुओं की भी जांच के लिए वक्त नहीं मिल सकेगा।
इसलिए चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वालों से शपथ पत्र लेकर इन शर्तों को पूरा करने की पुष्टि की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव शर्मा के मुताबिक नामांकन के लिए वक्त मिलेगा और इस दौरान जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकती हैं।
विज्ञापन