फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana news: Vaccination will be done in restaurant and hotels as soon as dose is received

हरियाणा : इंजेक्शन मिलते ही भोजनालय, रेस्तरां और होटलों में भी होगा टीकाकरण

Sun, 13 Jun 2021 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jun 2021 01:31 AM IST
सार

  • दिव्यांगों को टीकाकरण केंद्र तक आने के लिए मिलेगी वाहन सुविधा
  • वैक्सीन की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने में जुटी सरकार

विज्ञापन
Haryana news: Vaccination will be done in restaurant and hotels as soon as dose is received
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार वैक्सीन की कमी दूर होते ही भोजनालय, रेस्तरां और होटलों में टीकाकरण शुरू करेगी। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार कोरोनारोधी इंजेक्शन की अधिकतम पहुंच सुनिश्चित करने में जुटी है। जो दिव्यांग स्वयं टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पर नहीं आ सकते, उन्हें लाने-ले जाने के लिए वाहन सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। 

विज्ञापन


सभी आशा वर्कर्स एवं संबंधित कर्मचारियों को दूसरी खुराक के टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को जुटाने के निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एचसीडब्ल्यू यानी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और एफएलडब्ल्यू यानि फ्रंटलाइन वर्कर्स के पंजीकृत लाभार्थियों को दूसरी खुराक कीकवरेज दर में सुधार के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूसरी खुराक के कवरेज में सुधार के लिए सभी जिला अधिकारियों के साथ लाभार्थियों की सूची पहले ही साझा की जा चुकी है। राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक पात्र लाभार्थी का जल्द से जल्द टीकाकरण करना है। इसके लिए योजना तैयार की गई है, जिसे वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होते ही सिरे चढ़ाया जाएगा। हरियाणा देश के उन कुछ राज्यों में से एक है, जिन्होंने अपनी अधिकतम आबादी को कोविड-19 वैक्सीन लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 82 प्रतिशत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) और 82 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्स (एफएलडब्ल्यू) को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक देने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग को जल्द और अधिक वैक्सीन उपलब्ध होने की संभावना है। इसके बाद 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

कोरोना : नए केस 426, ठीक हुए 944
प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 426 नए केस दर्ज किए गए। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या 944 रही। एक दिन की पॉजिटिविटी दर घटकर 1.23 प्रतिशत रह गई है। कोरोना की दूसरी लहर की संक्रमण दर भी घटकर 12.97 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रिकवरी दर लगातार बढ़कर 98.15 फीसदी पर पहुंची है। एक्टिव केसों की संख्या 5186 रह गई है।


मौत के मामले नहीं हो रहे कम, दर 1.17 प्रतिशत
बेशक कुछ दिन से प्रदेश में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है लेकिन मौत का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हो रहा है। शनिवार को 45 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इस समय हरियाणा में मृत्यु दर 1.17 प्रतिशत पहुंच गई है। हिसार में 8, पानीपत 6, जींद 5, गुरुग्राम-सिरसा-झज्जर 4-4, सोनीपत-कुरुक्षेत्र-महेंद्रगढ़ 1-1, भिवानी 3, फतेहाबाद-कैथल-अंबाला-यमुनानगर में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed