{"_id":"5f4030e38ebc3e3d1458cfe4","slug":"haryana-news-in-hindi-officers-received-threatening-letter-in-ambala-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला एयरफोर्स स्टेशन और दिल्ली-अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी, पढ़ें- 'जासूस मोनिका' का खौफनाक पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन और दिल्ली-अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी, पढ़ें- 'जासूस मोनिका' का खौफनाक पत्र
Sat, 22 Aug 2020 02:10 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15, 17, 21, 25 और 29 अगस्त को बम धमाके से पहले दिल्ली फिर अयोध्या इसके बाद अंबाला एयरफोर्स स्टेशन और बाद में पंजाब को उड़ाने की धमकी भरा पत्र अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों को मिला है। जिसमें लिखा है कि इस साजिश में 15 लोग शामिल हैं, जिसका मास्टर माइंड जालंधर रामामंडी निवासी राजेश वैश्य को बताया गया है। पत्र में जिस मोबाइल नंबर का जिक्र किया है, वह बंद है।
विज्ञापन
पत्र में कहा है कि पाकिस्तान की तरफ से 25 करोड़ रूपए आए हैं। भेजने वाले ने खुद की पहचान जासूस मोनिका बताई है। पत्र में लिखा है कि दूसरे आतंकवादी शुभम है। यह बिलासपुर का रहने वाला है। इसकी कपड़े की दुकान है और मोबाइल नंबर भी है। यह सब मिले हुए हैं। बाकी लोगों के बारे में जानकारी मिली तो वह आपको भेज दूंगी। पत्र के आधार पर खुफिया एजेंसियों ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
यह भी लिखा है कि मैं यह लेटर सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ को भी भेज रही हूं। क्योंकि पुलिस के कुछ बड़े अधिकारी भी इसमें मिले हुए हैं। इन्होंने मुझे पकड़ लिया था और मैं वहां से भाग आई, इस दौरान काफी चोट लगी, इसलिए उल्टे हाथ से लिख रही हूं। अपने देश को बचाने के लिए मैं अपनी जान भी दे सकती हूं। प्लीज सर आपसे विनती की आप इन सब को पकड़ लो, नहीं तो बम लगा देंगे, जय हिंद सर जय भारत।
विज्ञापन
आर्मी से रिटायर्ड हैं तीन आतंकी
पत्र में लिखने वाले ने दावा किया है कि बबलू कुमार आर्मी से रिटायर है। दूसरा जय है, यह भी आर्मी से है। तीसरे मनीष जाट मोबाइल नंबर व एक प्रवीन आर्मी में है, उनका मोबाइल नंबर भी है। ये लोग मिलकर अपने काम में लगे हैं।
एयरफोर्स स्टेशन के नाम से जो पत्र भेजा गया है, वह धमकी भरा नहीं है। यह किसी की शरारत है। जिसमें दिए गए मोबाइल नंबर किसी दुकानदार के हैं। इनमें से एक व्यक्ति यमुनानगर में दुकान करता है। फिर भी अपने स्तर पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अभिषेक जोरवाल, एसपी अंबाला।