फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Haryana government orders FIR against Gurugram lab

गुरुग्राम की लैब पर एफआईआर के आदेश, 11 निगेटिव मरीजों की दी थी पॉजिटिव रिपोर्ट

Wed, 08 Jul 2020 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Jul 2020 01:28 AM IST
सार

  • 11 निगेटिव मरीजों की दी थी पॉजिटिव रिपोर्ट, इसमें से चार स्वास्थ्य मंत्री के क्षेत्र के
  • महाधिवक्ता से राय लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Haryana government orders FIR against Gurugram lab
कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम की एसआरएल लैब की ओर से कोरोना के संक्रमण के नमूनों की टेस्टिंग में लापरवाही पर हरियाणा सरकार ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। लंबे समय तक चली कानूनी जददोजहद के बाद सरकार ने यह आदेश दिए हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बात की पुष्टि की है। अब इस मामले में गुरुग्राम पुलिस किसी भी समय कार्रवाई कर सकती है। चूंकि गृह विभाग भी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास है। लिहाजा एफआईआर की कार्रवाई में कोई देरी होने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन


इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच करवाने पर यह पाया था कि 11 ऐसे लोगों की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि वे निगेटिव निकले थे। सरकार ने अपने स्तर पर अपनी प्रयोगशालाओं में यह जांच करवाई तो सभी लोग निगेटिव निकले। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने निजी लैब पर कार्रवाई के लिए एक कमेटी बनाई। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने इस मामले में महाधिवक्ता से भी राय ली। जिसके बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में समय इसलिए लगा कि लैब के साथ सरकार का जो एमओयू साइन हुआ था। उसका अध्ययन किया गया। कई तकनीकी पहलुओं पर गौर करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों तक भी लैब की लापरवाही संबंधी फाइल भेजी गई। इस मामले में लैब प्रबंधन अपने आप को निष्पक्ष बताता रहा है। बहरहाल अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।

कुल 11 मामले ऐसे आए थे। जिसमें जांच करने के बाद हमें यह पता चला कि रिपोर्ट गलत है। यह गंभीर मामला है। इसलिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हमने सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed