फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana moving towards natural farming

Good News: प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा हरियाणा, 2994 किसानों ने कराया पंजीकरण

Tue, 18 Oct 2022 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 01:02 AM IST
सार

प्राकृतिक खेती पर गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें प्राकृतिक खेती के मॉडल पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विशेष तौर पर शिरकत की थी।

विज्ञापन
Haryana moving towards natural farming
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ रहा है। सरकार द्वारा शुरू किए गए प्राकृतिक खेती पोर्टल पर अब तक 2994 किसानों ने पंजीकरण कर प्राकृतिक खेती में अपनी रुचि दिखाई है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार चार ड्रम खरीदने पर तीन हजार रुपये, देसी गाय की खरीद के लिए 25 हजार रुपये की सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही, सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती उत्पाद की ब्रांडिंग व पैकेजिंग पर प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान भी किया गया है। 

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल इसको लेकर गंभीर हैं। प्राकृतिक खेती पर गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था, जिसमें प्राकृतिक खेती के मॉडल पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने विशेष तौर पर शिरकत की थी।
विज्ञापन


हर खेत की कराई जा रही जांच
हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान के तहत 31 अगस्त 2022 तक 28,95,399 मृदा के सैंपल एकत्रित किए जा चुके हैं, जिनके विश्लेषण का कार्य तेजी गति से किया जा रहा है। आगामी वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा के सैंपल एकत्रित करके सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा, केंद्र सरकार की मृदा स्वास्थ कार्ड योजना के तहत हरियाणा में 86 लाख मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में परीक्षण प्रयोगशालाएं
वर्तमान में हरियाणा राज्य में कुल 48 परीक्षण प्रयोगशालाएं कार्यरत हैं। चार बड़ी भूमि परीक्षण प्रयोगशालाओं व नौ लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के भवन निमार्ण का कार्य प्रगति पर है जो कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूर्ण हो जाएगा। 222 राजकीय सीनियर सेंकेंडरी स्कूलों व महाविद्यालयों के विज्ञान अध्यापकों और शिक्षकों को सीएसएसआरआई, करनाल व सीसीएसएचएयू, हिसार में मृदा परीक्षण की ट्रेनिंग करवाई गई है। राजकीय सीनियर सेंकेंडरी व महाविद्यालयों में 222 लघु मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed