{"_id":"5dc97f1a8ebc3e5b715efca6","slug":"haryana-mla-anil-vij-comments-on-navjot-singh-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल विज ने साधा निशाना, बोले-सिद्धू ने इमरान के ज्यादा गढ़े कसीदे, उन्हें माफी मांगना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल विज ने साधा निशाना, बोले-सिद्धू ने इमरान के ज्यादा गढ़े कसीदे, उन्हें माफी मांगना चाहिए
Mon, 11 Nov 2019 09:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
अनिल विज, नवजोत सिंह सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री करतार साहिब में आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा की गई पाक पीएम इमरान की तारीफ पर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक अनिल विज ने सिद्धू को आड़े हाथों लिया है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब में कार्यक्रम पूरी तरह धार्मिक था, मगर सिद्धू ने इसे राजनीतिक बनाने की कोशिश करते हुए श्री गुरुनानक देवी जी की कम, पाक पीएम इमरान खान की बहुत ज्यादा तारीफ कर दी है, जो उन्हें शोभा नहीं देती।
विज्ञापन
विज के अनुसार ऐसा कर सिद्धू ने भारतवासियों का अपमान किया है और सिख संगत की भावनाओं से खेला है, लिहाजा सिद्धू को माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि सिद्धू का यह पाकिस्तान प्रेम अच्छा नहीं है। उनके अनुसार श्री करतारपुर साहिब का रास्ता खुला है और इसमें हिंदुस्तान और पाकिस्तान की सरकारों ने अपनी-अपनी भूमिका अदा की है।
विज्ञापन
करतारपुर में जो आयोजन हुआ वह एक धार्मिक आयोजन था और वहां पर बाबा नानक का गुणगान होना चाहिए था, क्योंकि जो शिक्षा उन्होंने दी थी वह कल भी प्रासंगिक थी, आज भी प्रासंगिक है और युगो युगो तक प्रासंगिक रहेंगी।
उनका गुणगान करने की बजाय सिद्धू ने इमरान खान का गुणगान किया और ऐसा लगा कि यह आयोजन बाबा नानक जी का न होकर इमरान के लिए रखा गया था। विज ने कहा कि सिद्धू को सिख समाज से भी माफी मांगनी चाहिए। विज ने कहा कि इमरान और सिद्धू की जो केमिस्ट्री है उसका एनालिटिकल टेस्ट होना चाहिए, क्योंकि ये हिंदुस्तान में कोई गुल खिलाने की तरफ इशारा कर रहे हैं।