फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana_ministry_meeting

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 10 को

Fri, 06 Dec 2013 05:02 PM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
अमर उजाला / चंडीगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
haryana_ministry_meeting
हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक 10 दिसंबर को होगी। बैठक में सेवा का अधिकार (राइट टू सर्विस) अधिनियम को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा गोहाना में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जो घोषणाएं की थी, उन्हें भी मंजूरी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने गोहाना में घोषणा की थी कि अफसरों को जवाबदेह बनाने के लिए कानून बनाएंगे।

इसी घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए राइट टू सर्विस एक्ट बनाया जा रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला ने 12 नवंबर के अंक में कर दिया था। इस एक्ट के तहत हरियाणा सर्विस कमीशन बनाया जाएगा।

इसमें एक मुख्य आयुक्त और चार आयुक्त होंगे। मुख्य आयुक्त मुख्य सचिव या मुख्य सचिव के पद के समान वाला अफसर बनेगा।

आयुक्तों में दो पद सचिव स्तर के रिटायर्ड अधिकारियों के लिए होंगे जबकि दो पद प्राइवेट होंगे जो अपने क्षेत्र में अनुभव रखते हों।

मुख्य पीके चौधरी और अतिरिक्त मुख्य सचिव कृष्ण मोहन 31 दिसंबर को रिटायर होंगे। कयास लग रहे हैं कि मुख्य सचिव पीके चौधरी को इस आयोग का मुख्य आयुक्त बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मुख्य आयुक्त और आयुक्तों का कार्यकाल पांच साल या 65 साल की उम्र तक होगा।

काम न किया तो लगेगा जुर्माना

सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत कुछ सेवाओं की अवधि तय की जाएगी। अगर तय समय में काम नहीं हुआ तो संबंधित अफसर पर जुर्माना लगेगा। पंजाब में पहले से ही सेवा आयोग काम कर रहा है। हरियाणा में वैसे 36 सेवाओं की अवधि आयोग गठित होने से पहले ही तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed