फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ministers will sit in the secretariat on every Tuesday and Wednesday Now

Haryana: अब हर मंगल व बुधवार को सचिवालय में बैठेंगे मंत्री, विधायकों की शिकायत के बाद CM का आदेश

Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 18 Oct 2022 11:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं।

विज्ञापन
Haryana ministers will sit in the secretariat on every Tuesday and Wednesday Now
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा सचिवालय में सभी मंत्री सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को बैठा करेंगे। घर से ही काम नहीं करेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसलिए दिया है ताकि मंत्री न केवल जनता को बल्कि विधायकों को भी उपलब्ध रहें। भाजपा विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में विधायकों ने मंत्रियों के सचिवालय में न बैठने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। 

विज्ञापन


पार्टी के चार विधायकों ने सीएम के समक्ष कहा कि वे सचिवालय आते हैं लेकिन मंत्री वहां मौजूद नहीं होते। इस कारण उन्हें जनता के काम के लिए फील्ड में चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा व बिजली मंत्री रणजीत शर्मा भी सप्ताह में कुछ दिन सचिवालय आते हैं। हाजिरी चेक की जाए तो विज की हाजिरी सबसे ज्यादा मिलेगी। बाकी की मंत्री कोठी से ही काम चलाते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोठी पर रह कर काम नहीं चलाना है। सचिवालय आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदमपुर चुनाव में जिसकी डयूटी लगेगी वह जाएंगे
बैठक में विधायकों को यह भी स्पष्ट किया गया कि आदमपुर चुनाव में जिन विधायकों की आवश्यकता होगी उन्हें ही बुलाया जाएगा। जिसकी डयूटी लगेगी वही वहां जाएगा। चूंकि पंचायत चुनाव भी नजदीक हैं इसलिए विधायक अपने हलकों में रह कर ग्रामीण जनता के साथ संवाद स्थापित करें।


सोशल मीडिया चेक करें विधायक
जिला परिषद चुनाव में विधायक भाजपा का सिंबल देखकर काम करें। भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत रहना है। सोशल मीडिया की सामग्री पर भी नजर रखें। साथ ही खुद का आंकलन भी करें कि सोशल मीडिया पर उनके कितने प्रशंसक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed