{"_id":"60a553b896e61f49961ca4ac","slug":"haryana-minister-anil-vij-attack-on-congress-over-toolkit-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूलकिट विवाद: कांग्रेस पर बरसे अनिल विज, कहा- कभी अपने मकसद में नहीं होगी कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूलकिट विवाद: कांग्रेस पर बरसे अनिल विज, कहा- कभी अपने मकसद में नहीं होगी कामयाब
Wed, 19 May 2021 11:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 May 2021 11:45 PM IST
सार
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने टूलकिट मामले में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ मिलकर जंग लड़ने के बजाय कांग्रेस कोरोना योद्धाओं को हत्सोहित कर रही है।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर टूलकिट को लेकर निशाना साधा है। विज ने कहा कि टूलकिट कांग्रेस ने ही भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार के लिए बनाई थी। उन्होंने कहा कि एक सूक्ष्म और अदृश्य दुश्मन कोरोना ने सारी मानव जाति पर हमला किया है। यह समय इससे मिलकर लड़ने और जीत हासिल करने का है लेकिन कांग्रेस पार्टी पहले दिन से कोरोना योद्धाओं को हत्सोहित कर रही है।
विज्ञापन
विज ने कहा कि ये कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने में प्रधानमंत्री के आह्वान पर सारा राष्ट्र उठ खड़ा हुआ है। इसमें हमें सफलता मिलती नजर भी आ रही है।
विज्ञापन
गांव में अभी 5000 टीमें घर-घर जा रही हैं और लगभग तीन लाख परिवारों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जल्दी ही हम सारे देहात की स्क्रीनिंग कर देंगे। अगर उसमें कुछ कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे तो उनका पूरा इलाज किया जाएगा। राज्य में बिना ऑक्सीजन वाले बेड लगभग 12000, ऑक्सीजन बेड 4274, ऑक्सीजन बेड आईसीयू 691 और 242 वेंटिलेटर खाली हैं। विज ने कहा कि पूरी तरह से हरियाणा में व्यवस्थाएं की गई हैं। यही कारण है कि रोजाना कोरोना के रोगियों का आंकड़ा 16000 से गिरकर 7000 तक आ गया है।
विज्ञापन