फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana martyr, martyr funeral, indian army soldier funeral, rohtak soldier funeral, haryana, rohtak

बाड़मेर में तैनात बीएसएफ जवान की मौत, नम आंखों से विदा

Fri, 08 Apr 2016 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, निजामपुर(रोहतक)
ब्यूरो/अमर उजाला, निजामपुर(रोहतक) Updated Fri, 08 Apr 2016 04:54 PM IST
विज्ञापन
haryana martyr, martyr funeral, indian army soldier funeral, rohtak soldier funeral, haryana, rohtak
हरियाणा के सैनिक का संस्कार - फोटो : फाइल फोटो
सीमा सुरक्षा बल में बाड़मेर में तैनात गांव नापला निवासी मुख्यतार सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका वीरवार को गांव नापला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बटालियन के निरीक्षक महेश प्रसाद ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के 63वीं बटालियन के सैनिक गांव नापला निवासी मुख्यतार सिंह 4 अप्रैल को बाड़मेर के पादरिया बार्डर पर तैनात थे। दोपहर 2 बजे अचानक उसके सीने में दर्द होने लगा। मुख्यतार सिंह ने अपनी कंपनी के साथियों को इसकी जानकारी दी। उनको बाड़मेर के जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों द्वारा रेफर करने पर उनको इलाज के लिए हेलीकाप्टर से जोधपुर ले जाया गया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद मुख्यतार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वीरवार दोपहर बीएसएफ के जवान पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। शव को बेटे शिवम ने मुखाग्नि दी। बीएसएफ के जवानों ने 21 राउंड फायर कर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक के अंतिम संस्कार में जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार नरेंद्र दलाल, नायब तहसीलदार आजाद सिंह, सैनिक वेलफेयर बोर्ड के अधिकारी जगदीश, नांगल चौधरी प्रभारी बिजेंद्र सिंह, गिरदावर जगदीश, पटवारी  दीपंचद, निजामपुर चौकी से अभय सिंह, हवलदार नरेश, सरपंच काशीराम, पूर्व  सरपंच रमेश शर्मा, सज्जन सिंह, हरीसिंह, छैलूराम, सतीश, ग्यारसीलाल, यादराम, रामेश्वर व रोहताश समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed