फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Kamal Chaudhary topper in HCS exam

Haryana: एचसीएस परीक्षा में कमल चौधरी टॉपर, 156 पदों पर चयन की अंतिम सूची इसी हफ्ते होगी जारी

Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 11:59 AM IST
सार

आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिखित और साक्षात्कार के अंकों को वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अंदाजा लग जाएगा कि किसका चयन हो रहा है और कौन चयन सूची से बाहर हो रहा है। आयोग इसी सप्ताह अंतिम चयन सूची जारी करेगा।

विज्ञापन
Haryana: Kamal Chaudhary topper in HCS exam
HPSC - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने रविवार को साक्षात्कार खत्म होते ही शाम को ही एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के 156 के लिए हुई परीक्षा के अंक जारी कर दिए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक मिलाकर कमल चौधरी 398.75 अंक लेकर टॉपर रहे हैं। वहीं, छोरियों ने परीक्षा में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रगति रानी ने 398.4 और साक्षी ने 398, नमीता कुमारी 391 और अंजली गर्ग ने 391.2 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुल 156 पदों के लिए हुई मुख्य परीक्षा में 425 अभ्यर्थी पास हुए थे। आयोग ने 30 जनवरी से साक्षात्कार लेना शुरू किया था। 

विज्ञापन


रविवार दोपहर बाद साक्षात्कार खत्म हो और शाम को आयोग ने 423 अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जारी कर दिए। एचसीएस (कार्यकारी शाखा) के लिए कुल 675 अंकों की परीक्षा थी। लिखित परीक्षा 600 अंकों थी और साक्षात्कार 75 अंक हैं। आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों के लिखित और साक्षात्कार के अंकों को वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अंदाजा लग जाएगा कि किसका चयन हो रहा है और कौन चयन सूचि से बाहर हो रहा है। उधर, आयोग इसी सप्ताह अंतिम चयन सूची जारी करेगा। इसके बाद ही एचसीएस समेत अन्य पदों पर अभ्यर्थियों के चयन का पता लग पाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव डा. यश गर्ग ने कहा कि इसी सप्ताह चयन सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि 2021 में आयोग ने 156 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 09 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया। मुख्य परीक्षा 29 अक्तूबर और 01 नवंबर को हुई थी और जनवरी, 2023 में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया।
विज्ञापन


इन पदों पर होनी है भर्ती
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) 48, डीएसपी 7, ईटीओ 14, डीएफएससी 5, तहसीलदार 4, एईटीओ 2,बीडीपीओ 46,ट्रैफिक मैनजेर 3,डीएफएसओ 2 और सहायक रोजगार अधिकारी के 21 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवादों में रही है भर्ती
एचसीएस कार्यकारी शाखा की भर्ती विवादों में रही है। इससे पहले हुए प्रारंभिक परीक्षा को पास कराने के मामले में नवंबर 2021 में एचपीएससी के उप सचिव अनिल नागर को लाखों रुपये की रिशवत लेते पकड़ा गया था। नागर के साथ साथ दो दलाल भी काबू किए गए थे। मामला संज्ञान में आने के बाद नागर को बर्खास्त किया और पहले हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया था और दोबारा से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed