फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: JJP releases second list of candidates for Lok Sabha elections

Haryana: जेजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव में भी प्रत्याशी उतारा

Mon, 29 Apr 2024 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 05:26 PM IST
सार

प्रथम सूची में जेजेपी ने सिरसा, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा से उम्मीदवार उतारे थे।

विज्ञापन
Haryana: JJP releases second list of candidates for Lok Sabha elections
रविन्द्र सांगवान, देवेंद्र कादियान, पाला राम सैनी, किरण, भूपेंद्र मलिक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पांच लोकसभा सीटों के साथ करनाल विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार की घोषणा भी की गई है।

विज्ञापन


करनाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम मनोहर लाल के सामने जाट बिरादरी के देवेंद्र कादियान को उतारा है। वहीं, करनाल उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार सीएम नायब सिंह सैनी के सामने पार्टी ने पंजाबी बिरादरी के राजिंद्र मदान (रामा मदान) पर दांव खेला है।
विज्ञापन


इनके अलावा, जजपा ने सोनीपत से भूपेंद्र मलिक, रोहतक से रविंद्र सांगवान, अंबाला से डॉ. किरण पूनिया, कुरुक्षेत्र से पालाराम सैनी को चुनावी मैदान मैदान में उतारा है। पांच सीटों पर पार्टी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा की कुल दस में से पांच सीटों पर जजपा ने जाट बिरादरी को मौका दिया है। पहली सूची में हिसार में विधायक नैना चौटाला, सिरसा में पूर्व विधायक रमेश खटक, भिवानी-महेंद्रगढ़ में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, गुड़गांव में मशहूर कलाकार राहुल यादव फाजिलपुरिया और फरीदाबाद में युवा नेता नलिन हुड्डा को टिकट दिया गया था।

जजपा ने सोमवार को बाकी बची पांच लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। सभी उम्मीदवार अनुभवी और राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अंबाला लोकसभा क्षेत्र से जजपा उम्मीदवार डॉ. किरण पूनिया जजपा प्रदेश सचिव व पार्टी की प्रचार समिति सदस्य हैं। वे अंबाला डीएवी कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं और पूर्व मंत्री कृपाराम पूनिया की पुत्रवधू हैं। 57 वर्षीय पूनिया हिंदी लिटरेचर में पीएचडी हैं। यह उनका पहला चुनाव है। हालांकि साल 2019 में भी किरण पूनिया इसराना विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं, मगर उन्हें टिकट नहीं मिला था। पंचकूला निवासी डॉ. किरण पूनिया के पति सुरेंद्र पूनिया का तीन साल पहले निधन हो गया था। वह डिस्ट्रिक अटॉनी थे।

करनाल लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार देवेंद्र कादियान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में पानीपत ग्रामीण से जजपा के उम्मीदवार थे। उनके पिता स्व. सतबीर कादियान 1987, 1991 और 2000 में नौल्था सीट से विधायक बने थे, जो बाद में पानीपत ग्रामीण सीट बनी। सतबीर कादियान 2000 में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे थे। देवेंद्र कादियान की मां बिमला कादियान ने भी पानीपत ग्रामीण सीट से 2009 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। 45 वर्षीय देवेंद्र बीए और एलएलबी पास हैं।

सोनीपत से जजपा उम्मीदवार भूपेंद्र मलिक जजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। बरोदा विधानसभा सीट से पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रहे हैं। वह मलिक गोत्र के बड़े गांव भैंसवाल कलां के निवासी हैं और गोहाना मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रहे हैं। भूपेंद्र मलिक के पास लंबे समय संगठन में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अनुभव भी हैं। 54 वर्षीय मलिक ग्रेजुएट हैं और राजनीति विज्ञान में एमए हैं।

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के जजपा प्रत्याशी पालाराम सैनी पार्टी के यूएलबी सेल में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 55 वर्षीय सैनी दो साल पहले पार्टी में शामिल हुए थे। उनकी पत्नी ने कैथल नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुनाव लड़ा था, मगर उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। वह पेशे से व्यापारी हैं और शिक्षण संस्थान चलाते हैं। वह बीए पास हैं।

रोहतक लोकसभा से जजपा उम्मीदवार रविंद्र सांगवान युवा प्रदेश के अध्यक्ष रहे हैं। 38 वर्षीय सांगवान ने साल 2006 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। वह युवा हलका प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष और युवा प्रदेश महासचिव का पद संभाल चुके हैं।

Haryana: JJP releases second list of candidates for Lok Sabha elections
करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान। - फोटो : @mlkhattar / अमर उजाला
करनाल लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम मनोहर के सामने जजपा ने देवेंद्र कादियान को बनाया प्रत्याशी
जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा में पांच और लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। पार्टी ने देवेंद्र कादियान को पूर्व सीएम मनोहर लाल और कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के सामने उम्मीदवार बनाया है। देवेंद्र कादियान की उम्र 45 वर्ष है और उनका पेशा खेती और बिजनेस है। उन्होंने बीए, एलएलबी की पढ़ाई की है। 

जजपा से उनको टिकट मिलने का आधार माना जा रहा है कि वह पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नजदीकी रिश्तेदार, जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी व पिता स्व. सतबीर सिंह कादियान इफ्को के चेयरमैन और हरियाणा के विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। 

ये है मजबूत पक्ष 
पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान ने नौल्था विधानसभा से विधायक रहे हैं। अब यह पानीपत ग्रामीण विधानसभा बना दिया। देवेंद्र ने 2019 में जजपा के टिकट पर पानीपत ग्रामीण से चुनाव लड़ा था। इसमें 47500 वोट प्राप्त कर दूसरे नंबर पर रहे थे। गठबंधन सरकार में समालखा विधानसभा में लगातार साढ़े चार साल सक्रिय रहे। इसके अलावा पानीपत ग्रामीण विधानसभा में भी सक्रियता बनाए रखी। 

यह है पार्टी का दावा
कांग्रेस ने भाजपा के सामने बहुत कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतारा है। जजपा को जनता के हितों की भावनाओं को समझते ही पार्टी ने उनको चुनाव मैदान में उतारा है। वे तीन मई को नामांकन दाखिल करेंगे। इस बार जनता को साथ लेकर विकास के दरवाजे खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed