{"_id":"fa7d56ac5db24fff14ddfdd512c30444","slug":"haryana-ips-promotion-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आईपीएस को डीजीपी रैंक पर पदोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आईपीएस को डीजीपी रैंक पर पदोन्नत
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशपाल सिंघल और मोहिंद्र लाल को पुलिस महानिदेशक के पद पदोन्नत किया गया है।
ये दोनों अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा में 1983 में आए थे। यशपाल सिंघल जिला फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, नारनौल में जिला पुलिस प्रमुख रहे हैं जबकि हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रहे हैं।
उन्होंने पुलिस महानिदेशक के स्टाफ अधिकारी और पुलिस महानिदेशक सीआईडी के तौर पर भी कार्य किया है।
सिंघल एक वर्ष तक खुफिया विभाग के प्रमुख भी रहे और उन्होंने उत्कृष्ट सेवा देने के लिए पुलिस मैडल और राष्ट्रपति पुलिस मैडल भी प्राप्त किया है।
मोहिंद्र लाल ने भी गुड़गांव पुलिस आयुक्त और विभिन्न रेंजों के पुलिस महानिरीक्षक और जिला पुलिस प्रमुखों की दायित्वों को निभाया है।
पदोन्नति से पूर्व सिंघल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल और मोहिंद्र लाल पंचकूला में एचवीपीएनएल में सतर्कता एवं सुरक्षा के निदेशक के पद पर नियुक्त हैं।