फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IPS Officers Issue

फिर तूल पकड़ने लगा IPS अधिकारियों में विवाद

Thu, 17 Jul 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
Haryana IPS Officers Issue

हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। पंचकूला के पूर्व डीसीपी वाई पूर्ण कुमार और अंबाला पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल के बीच चल रहे विवाद का मामला फिर से डीजीपी के दरबार में पहुंच गया है।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अंबाला पर कार्रवाई की मांग करते वाई पूर्ण कुमार ने फिर से हरियाणा पुलिस प्रमुख को पत्र लिखा है। शिकायत डीजीपी एसएन वशिष्ठ के पास पहुंचने की पुष्टि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने की है। यह शिकायत मंगलवार को डीजीपी कार्यालय पहुंची है।
विज्ञापन


पत्र में आरोप लगाया गया है कि अंबाला पुलिस कमिश्नर का व्यवहार ठीक नहीं है। यह मामला पहले भी तूल पकड़ चुका था, जब दोनों ने एक-दूसरे की शिकायत की थी।

इसके बाद डीजीपी ने दोनों अधिकारियों को बुलाकर हिदायतें दी थीं। अब एक बार फिर से यह मामला डीजीपी के दरबार में पहुंच गया है।

हालांकि, वाईएस पूर्ण कुमार की जगह राहुल शर्मा पंचकूला डीसीपी का कार्यभार संभाल चुके हैं, जबकि वाई पूर्ण कुमार करीब 15 दिनों से छुटटी पर चल रहे हैं।

कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र के एसपी रहे वाई पूर्ण कुमार का तबादला पंचकूला डीसीपी के पद पर किया गया था। ज्वाइनिंग करने के कुछ दिनों बाद ही डीसीपी और पुलिस कमिश्नर अजय सिंघल के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी की वजह कुछ खास भी नहीं थी। सूत्रों के मुताबिक नई शिकायत में पूर्ण कुमार ने सिंघल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed