फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana IAS officer Rajesh Khullar appointed executive director, World Bank

आईएएस राजेश खुल्लर विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नियुक्त, भारत समेत इन देशों का करेंगे प्रतिनिधित्व

Mon, 14 Sep 2020 09:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Sep 2020 09:49 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के बाद वाशिंगटन डीसी में सेवाएं देंगे खुल्लर
  • अब सीएम के प्रधान सचिव पद पर अधिकारियों की निगाहें, लॉबिंग शुरू

विज्ञापन
Haryana IAS officer Rajesh Khullar appointed executive director, World Bank
आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर

विस्तार

हरियाणा सरकार में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के तौर पर कार्यरत आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर अब वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक को अपनी सेवाएं देंगे। वे वहां कार्यकारी निदेशक के तौर पर कार्य करेंगे। उनकी यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है। वे भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान से संबंधित मामलों का प्रतिनिधित्व करेंगे। विश्व बैंक में 25 ऐसे कार्यकारी निदेशक पूरे विश्व से नियुक्त होते हैं। जिसमें से राजेश खुल्लर एक होंगे। करीब 20 से 25 बाद वह यहां से रवाना होंगे।

विज्ञापन


वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर हरियाणा और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा एचएसआईआईडीसी के चेयरमैन का कार्यभार भी खुल्लर के पास है। केंद्र में वे फवरी 2011 में प्रतिनियुक्ति पर गए थे। यहां संयुक्त सचिव के तौर पर इकॉनामिक अफेयर मिनिस्ट्री में सेवाएं दी।
विज्ञापन


नवंबर 2015 में उनकी हरियाणा में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में वापसी हुई। यहां भी उन्होंने सरकारी कामकाज के तौर पर केंद्र की योजनाओं को हरियाणा में आगे बढ़ाने का काम किया। प्रशासनिक सेवाओं के अलावा लेखन के क्षेत्र में भी खुल्लर ने काफी काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव के लिए लॉबिंग हुई तेज 
खुल्लर की नियुक्ति के साथ ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। अगला प्रधान सचिव कौन होगा ब्यूरोक्रेसी में इस बात को लेकर चर्चा है। वर्तमान में राजीव अरोड़ा, अनुराग रस्तोगी, एके सिंह, वी उमाशंकर, टीवीएसएन प्रसाद और देवेंद्र सिंह के नाम को लेकर मंथन चल रहा है। केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे दो अधिकारियों के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। इनमें से कोई नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन यह तय है कि अगला पीएससीएम वही होगा जिसकी मुख्यमंत्री और संघ दोनों में आस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed