फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana hopes to get the gift of rapid rail from the Centre

Chandigarh News: हरियाणा को केंद्र से रैपिड रेल की सौगात मिलने की आस

Thu, 16 Jan 2025 01:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana hopes to get the gift of rapid rail from the Centre
केंद्रीय बजट से उम्मीदें
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आम बजट में रोहतक-पानीपत रेललाइन के दोहरीकरण पर लग सकती है मुहर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
रोहतक/हिसार/करनाल।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस बजट से हरियाणा को खास आस है। खासतौर पर रेलवे के क्षेत्र में हरियाणा के लिए यह काफी महत्वपूर्ण होने की संभावना है। इस बजट में हरियाणा को दिल्ली से करनाल के बीच रैपिड ट्रेन प्रोजेक्ट के साथ-साथ कई नई रेल लाइन बिछाने की सौगात मिल सकती है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए फंड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा नई दिल्ली से जम्मू तक बिछने जाने वाली नई रेल लाइन शुरू करने को भी मंजूरी मिल सकती है।

दिल्ली से करनाल के चलने वाली रैपिड रेल प्रोजेक्ट को केंद्रीय वित्त मंत्री की हरी झंडी मिल सकती है। यह प्रोजेक्ट केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए दिल्ली के सराय काले खां से करनाल तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम बनेगा। इससे 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली ये रैपिड रेल दिल्ली से करनाल की करीब 135 किलोमीटर की दूरी महज 45 मिनट में तय करेगी। प्रस्तावित प्रोजेक्ट में दिल्ली से करनाल तक 17 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें सिर्फ करनाल में तीन स्टेशन होंगे। प्रोजेक्ट के अनुसार हर छह से 10 मिनट के अंतराल में यात्रियों के लिए रैपिड रेल सेवा उपलब्ध रहेगी। एक ट्रेन में 250 लोग सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन

------------


रोहतक-पानीपत रेलवे लाइन डबल होने की उम्मीद
आम बजट में इस बार रोहतक-पानीपत रेल लाइन के दोहरीकरण की उम्मीद है। रेलवे कर्मचारी यूनियन ने केंद्र सरकार से इस लाइन को डबल करने की मांग की है। रोहतक रेलवे स्टेशन के अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया है कि रोहतक-पानीपत रेलवे स्टेशन की दूरी करीब 80 किलोमीटर है। इस रूट पर करीब 35 से ज्यादा ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। डबल लाइन होने से न सिर्फ ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी, बल्कि यात्री व मालवाहक ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा हिसार से हांसी तक डबल लाइन बिछाने को भी मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------------



करनाल-यमुनानगर और दिल्ली-जम्मू नई रेल लाइन प्रोजेक्ट हो सकता है शुरू
करीब दस साल से लंबित करनाल से यमुनानगर तक रेल लाइन बिछाने को इस बार मंजूरी मिल सकती है। इससे करनाल से यमुनानगर का वर्तमान का रेल का सफर भी आधा हो जाएगा। फिलहाल लोगों को अंबाला होकर यमुनानगर जाना पड़ता है। यह दूरी करीब 121 किलोमीटर है। नई रेललाइन बिछने से करनाल से यमुनानगर सिर्फ 61 किलोमीटर रह जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट के लिए करीब 575 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जाएगी। करनाल से यमुनानगर के बीच में करनाल जिले में रंभा और इंद्री, कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा व यमुनानगर के रादौर और दामला में स्टेशन बनेंगे। परियोजना पर करीब 1200 करोड़ की लागत आएगी। इसके अलावा चरखी दादरी से लोहारू तक नई रेलवे लाइन बिछाने को मंजूरी मिल सकती है। नई दिल्ली से जम्मू तक बिछने जाने वाली नई रेल लाइन का भी काम शुरू होने की उम्मीद है। कालका-शिमला रेल सेक्शन पर भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेनों का संचालन होगा। पंचकूला से हिमाचल के बद्दी तक ब्रॉडगेज लाइन और चंडीगढ़ से यमुनानगर तक प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर भी फंड जारी होने की उम्मीद है।
----------
अंबाला, टोहाना और भट्टू स्टेशन का हो सकता है कायाकल्प
इस बार के बजट में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने के लिए फंड जारी किया जा सकता है। अमृत भारत योजना के तहत फतेहाबाद के टोहाना और भट्टू रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार की भी उम्मीद है। टोहाना रेलवे स्टेशन को जमालपुर स्टेशन से जोड़ने और वॉशिंग लाइन बनाने को मंजूरी दी जा सकती है।

-------------
ये मांगें भी हो सकती हैं पूरी
- कैथल से पटियाला और उकलाना-नरवाना रेल लाइन निर्माण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
- कोरोना काल से बंद गाड़ी नंंबर 54039-54042 के दोबारा संचालन और कैथल से खजुराहो तक चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का नरवाना जंक्शन तक विस्तार किए जाने की मांग पूरी हो सकती है। कुरुक्षेत्र से अंबाला के लिए नई ट्रेन चलाए जाने की संभावना है। चेतक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का कुरुक्षेत्र में ठहराव कराया जा सकता है।
- हिसार से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन चलने की मांग पूरी हो सकती है। रोहतक-महम-हांसी चलने वाली ट्रेनों का हिसार तक विस्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed