{"_id":"5edf70a39b93393f3c3b2b16","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-slipped-in-washroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथरूम में नहाते समय गिरे गृहमंत्री अनिल विज, थाई में फ्रैक्चर, सीएम मनोहर लाल अस्पताल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथरूम में नहाते समय गिरे गृहमंत्री अनिल विज, थाई में फ्रैक्चर, सीएम मनोहर लाल अस्पताल पहुंचे
Tue, 09 Jun 2020 05:10 PM IST
खुशबू गोयल
उमेश भार्गव, अंबाला (हरियाणा)
उमेश भार्गव, अंबाला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 09 Jun 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल विज से मिलने पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज मंगलवार नहाते समय फिसलकर बाथरूम में गिर गए। इस दौरान उनकी थाई यानी सांथल की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया। बताया जाता है कि बाथरूम में गिरते ही मंत्री काफी देर तक बाहर ही नहीं निकल पाए। कुछ समय बाद वह किसी तरह बाहर निकले और परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए छावनी के सी लाल अस्पताल में दाखिल करवाया। मंत्री विज के गिरने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम प्राइवेट अस्पताल पहुंची। एक्सरे करवाने के बाद उन्हें चंडीगढ़ मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले की जानकारी होते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी अस्पताल पहुंचे और गृह मंत्री अनिल विज का हाल चाल जाना।
विज्ञापन
बता दें कि दोपहर के समय मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ मीटिंग में जाने की तैयारी कर रहे थे। जब वह अपने घर की पहली मंजिल पर बने बाथरूम में नहाने गए तो परिवार के सभी सदस्य नीचे थे। गिरने के काफी समय बाद उन्होंने हिम्मत कर दरवाजे की कुंडी खोली और परिजनों को बुलाया। इस दौरान डीसी अंबाला अशोक शर्मा, एसपी अंबाला व सीएमओ डॉ. कुलदीप अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
पहले भी बाथरूम में गिरकर चोटिल हो चुके हैं विज
गृहमंत्री अनिल विज के बाथरूम में गिरकर चोटिल होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वह कई बार चोटिल हो चुके हैं। एक बार गिरने पर बाथरूम की टोटी उनकी छाती पर लग गई थी। उस समय भी उन्हें आनन-फानन में छावनी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां जरुरी टेस्ट के बाद उनका उपचार किया गया था।
शुगर के कारण हो सकती है देरी
बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज को शुगर है। इसीलिए उन्हें एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ रेफर किया गया है। संभवत: प्राइवेट अस्पताल में उनका कोरोना टेस्ट भी होगा। इसीलिए हड्डी के ट्रीटमेंट में थोड़ा विलंब हो सकता है।
गृहमंत्री की थाई में फ्रैक्चर आया है। उन्हें कुछ अन्य समस्याएं भी हैं, इसीलिए उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया है। कुलदीप सिंह, सिविल सर्जन, अंबाला।