निकिता हत्याकांड: गृह मंत्री अनिल विज बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, आरोपी को जल्द मिलेगी सजा
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। रोजाना इस मामले की सुनवाई की जाएगी। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि मामले के आरोपी को जल्द सजा मिलेगी। फरीदाबाद पुलिस को जल्दी से जल्दी चालान अदालत में पेश करने की हिदायत दी गई है। वहीं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि बल्लभगढ़ प्रकरण की जांच एसआईटी अब 2018 से करेगी।
2018 में बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाने के बाद ऐसी क्या नौबत आई कि उसके परिजनों ने खुद ही शपथ पत्र देकर केस वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि इस केस को भी पुनर्जीवित किया जाएगा। इतना ही नहीं विज ने यह भी साफ किया कि इस मामले की धर्म-परिवर्तन और लव जिहाद की दृष्टि से भी जांच करवाई जाएगी।
विज ने साफ करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ की घटना कांग्रेस के दबाव में हुई। आरोपी कांग्रेस नेताओं का रिश्तेदार है। कांग्रेस नेताओं के दबाव में ही 2018 में दर्ज करवाया मुकदमा परिजनों ने रद करवा दिया।
गृहमंत्री ने कहा कि मैं एक बात साफ बता देना चाहता हूं कि मैं किसी की दबंगई नहीं चलने दूंगा। मैं सिसक-सिसक कर लड़कियों को मरने नहीं दूंगा। मैं इस प्रकार प्रदेश में किसी को दादागिरी करने नहीं दूंगा। जो भी यह लोग हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
यह है मामलानिकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत से करवाई जाएगी, ताकि दिनप्रति दिन सुनवाई हो सके और आरोपियों को शीघ्र सजा दिलवाई जा सके। फरीदाबाद पुलिस को जल्दी से जल्दी चालान कोर्ट में पेश करने की हिदायत दी गई है। अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।
बल्लभगढ़ थाना शहर इलाके के मिल्क प्लांट रोड स्थित अग्रवाल कॉलेज के सामने बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर का कार सवार दो युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। इसमें नाकाम रहने पर एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बता दें कि बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर के साथ अपहरण की इसी तरह की वारदात को आरोपी साल 2018 में भी अंजाम दे चुका था।
#Ballabhgarh woman killing case to be heard in a fast-track court so that day-to-day hearing can be held and the accused can be punished soon: Haryana Home Minister Anil Vij pic.twitter.com/pxZVFtFCU5
— ANI (@ANI) October 29, 2020