फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Home Minister Anil vij on action Mode

ठेकेदार से मिलकर दो फीट की दीवार गए डकार, विज ने जेई को किया सस्पेंड, 10 दिन में तीसरी कार्रवाई

Mon, 23 Dec 2019 09:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 23 Dec 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
Haryana Home Minister Anil vij on action Mode
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो

गृह, स्वास्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज का डंडा लापरवाह अफसरों पर खूब बज रहा है। पहले सीएमओ फिर एएसआई अब नगर परिषद के जेई को विज ने काम में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए जेई कपिल कांबोज पर दशहरा ग्राउंड की चारदीवारी की निगरानी में लापरवाही बरतने का आरोप है। 

विज्ञापन


इसका फायदा उठाकर ठेकेदार ने 7 की जगह 5 फीट दीवार बनाकर काम पूरा कर दिया। शिकायत होने के बाद ही जेई की पोल खुली तो सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। इसी के साथ ही नप अधिकारियों को ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट करने की बात कही है।
विज्ञापन


निर्माण पर नहीं रखी नजर 
रामबाग स्थित दशहरा ग्राउंड की चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। नगर परिषद की ओर से जारी टेंडर में दीवार सात फुट उंची बनाई जानी थी। मगर ठेकेदार ने चुपचाप पांच फुट ऊंची दीवार का निर्माण करा दिया। तब कुछ लोगों ने इस घपले को उजागर कर दिया। शुरूआती जांच में ही भ्रष्टाचार सामने आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब यह मामला गृह एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के पास पहुंचा तो जेई कपिल कांबोज को तलब किया गया। पूछे जाने पर वे मामले पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसी वजह से विज ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही ठेकेदार को भी ब्लैक लिस्ट करने की बात कही ताकि भविष्य में वह ऐसा न कर पाए। 


दस दिन में तीन अफसर हो चुके सस्पेंड 
कड़ाके की ठंड में लापरवाह अफसरों पर विज का डंडा जमकर बरस रहा है। इसी वजह से सभी अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। पिछले दस दिन में विज लापरवाही के आरोप में तीन अफसरों को सस्पेंड कर चुके हैं। इनमें सीएमओ डॉ. गोबिंद राम गुप्ता के अलावा कैंट थाने के एएसआई हरिंद्र सिंह के बाद अब नगर परिषद के जेई कपिल कांबोज शामिल हैं। सस्पेंड किए गए अधिकारियों पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed