फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Health Minister anil vij reaction on renuka chaudhary

'प्रधानमंत्री के अभिभाषण में कांग्रेसी ऐसे ठहाके लगा रहे थे जैसे रावण की सेना हो'

Sat, 10 Feb 2018 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana Health Minister anil vij reaction on renuka chaudhary
PM Modi - फोटो : File Photo
स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी बेवजह हंगामा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिभाषण के बीच कांग्रेसी ऐसे ठहाके लगा रहे थे कि जैसे ये रावण की सेना हो।
विज्ञापन


प्रजातंत्र में ऐसा नहीं होता कि प्रधानमंत्री के भाषण में हंसी ठिठोली हो। पीएम मोदी ने इसी कारण बस इतना कहा था कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी पहली बार देखने को मिली है। विज शुक्रवार को लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


हरियाणा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली को रोकने के जाट समाज के आंदोलन के प्रश्न पर विज ने कहा कि किसी को भी प्रजातंत्र में अपने आंदोलन, धरने व आयोजन करने का अधिकार है। लेकिन किसी की रैली या आयोजन को रोकने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana Health Minister anil vij reaction on renuka chaudhary
Haryana Health Minister Anil Vij - फोटो : File Photo
अनिल विज ने कहा कि इससे तो प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब होगी। प्रजातंत्र में इस बात की इजाजत नहीं दी जा सकती कि कोई किसी को रैली करने से रोके। विज ने मोदी केयर योजना के बारे में कहा कि इससे देश-प्रदेश में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जा सकेगी। 

देश में चल रही पकौड़ा राजनीति के सवाल पर विज ने कहा कि पीएम ने महज इतना कहा था कि पकौड़ा तलना भी अन्य कार्यों की तरह से एक रोजगार है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कैथल नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा के लिए शीघ्र ही डाक्टर उपलब्ध करवाया जाएगा। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। पर्वतारोहियों को सरकार खिलाड़ी की श्रेणी में नहीं मानती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed