{"_id":"594a65e84f1c1bb7528b45a2","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-on-hindu-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा मंत्री के बयान पर दिग्विजय का जवाब, बोले- हिंदू नहीं संघी होते हैं आतंकवादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा मंत्री के बयान पर दिग्विजय का जवाब, बोले- हिंदू नहीं संघी होते हैं आतंकवादी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
विज के बयान पर दिग्विजय का जवाब
भाजपा मंत्री अनिल विज के 'हिंदू आतंकवादी नहीं होता' के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि हिंदू आतंकवादी नहीं होता है आतंकवादी तो संघी होते हैं। बता दें कि अकसर विवादों में रहने वाले हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को एक और बयान दिया है।
खट्टर सरकार में मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोई भी हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। विज ने आगे कहा कि हिंदू आतंकवाद की तरह का कोई भी शब्द नहीं है। मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद को खड़ा करने का गंभीर आरोप लगाया।
अनिज विज हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के साथ खेल मंत्री भी है। ये वही विज हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी से बड़ा ब्रांड बताया था और सरकार की फजीहत कराई थी। अब एक बार फिर अनिल विज अपने बयानों की वजह से विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

Unhone sahi farmaaya hai, Sanghi aatankwaad hota hai...Hindu aatankwaad kabhi nahin hota: Digvijaya Singh,Cong on Haryana Minister Anil Vij pic.twitter.com/6dQIG3ZtmU
— ANI (@ANI_news) June 21, 2017
Trending Videos
समझौता ब्लास्ट: पूर्व सरकार पर बड़ा आरोप
अनिल विज
- फोटो : File Photo
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने समझौता ब्लास्ट मामले में पूर्व कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। विज ने वर्ष 2007 में पानीपत में हुए समझौता ब्लास्ट को लेकर पूर्व यूपीए सरकार पर सवाल उठाए हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में विज ने कहा कि पूर्व सरकार के इशारे पर दो पाकिस्तानी नागरिकों को बगैर लाई डिटेक्ट टेस्ट के पाकिस्तान भेज दिया था।
विज हालांकि यह नहीं बता पाए कि वे किस आधार पर आरोप लगा रहे हैं। चूंकि, इससे बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। वीरवार को हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर बोलते हुए विज ने दावा किया की पूर्व कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर आरएसएस के खिलाफ षडयंत्र रचा था। हिंदुस्तान में हो रहे आतंकी हमलों से हिंदु आतंकवाद को जोड़ने की साजिश की गई। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी नागरिकों को छोड़ने का फैसला पूर्व प्रदेश और केंद्र सरकार का था। वे जल्द इस मामले में सीएम मनोहर लाल से मिलकर बातचीत करेंगे। इसकी उच्च स्तर की जांच होनी चाहिए।