फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Health Minister Anil Vij Comments on Rahul Gandhi

तंज : राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले अनिल विज, हरियाणा आइए, हम बेहतर इलाज देंगे 

Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
सार

 विज ने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने कई तरह के बयान दिए थे। अब वे खुद संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
Haryana Health Minister Anil Vij Comments on Rahul Gandhi
अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। विज ने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने कई तरह के बयान दिए थे। अब वे खुद संक्रमित हैं। ऐसे में यदि उन्हें दिल्ली में जगह मिलने में कोई भी दिक्कत आए तो वे हरियाणा आ सकते हैं। हम उन्हें बेहतर इलाज मुहैया करवाएंगे।  
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि हम कोरोना से निपटने  के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमें पानीपत में इंडियन ऑयल के प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन मिल रही है। 


कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सख्ती और सतर्कता बढ़ा दी है। सभी सरकारी अस्पतालों में सर्जरी बंद कर दी गई है। खांसी, जुकाम, गला दर्द और बुखार वाले मरीजों की कोरोना जांच होगी। कुंभ से लौटने वालों की भी हरियाणा में प्रवेश करते ही कोरोना जांच होगी। मेलों पर अगले आदेश तक पाबंदी रहेगी। क्रिटिकल कोरोना केयर सेंटर बनाए जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट पुलिस और औषध नियंत्रक प्रशासन की निगरानी में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed