{"_id":"607edeb24d437e1ba16dbbc2","slug":"haryana-health-minister-anil-vij-comments-on-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंज : राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले अनिल विज, हरियाणा आइए, हम बेहतर इलाज देंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंज : राहुल गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने पर बोले अनिल विज, हरियाणा आइए, हम बेहतर इलाज देंगे
Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Apr 2021 07:31 PM IST
सार
विज ने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने कई तरह के बयान दिए थे। अब वे खुद संक्रमित हैं।
विज्ञापन
अनिल विज।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है। विज ने कहा कि जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तो राहुल गांधी ने कई तरह के बयान दिए थे। अब वे खुद संक्रमित हैं। ऐसे में यदि उन्हें दिल्ली में जगह मिलने में कोई भी दिक्कत आए तो वे हरियाणा आ सकते हैं। हम उन्हें बेहतर इलाज मुहैया करवाएंगे।
हरियाणा में कोरोना से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि प्रदेश में सभी की चिंता करना उनका फर्ज है। हरियाणा में बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हमने फैसला लिया है कि उन सभी को टीका लगाया जाएगा। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दावा किया कि हम कोरोना से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं है। अब तक राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। हमें पानीपत में इंडियन ऑयल के प्लांट से लिक्विड ऑक्सीजन मिल रही है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने सख्ती और सतर्कता बढ़ा दी है। सभी सरकारी अस्पतालों में सर्जरी बंद कर दी गई है। खांसी, जुकाम, गला दर्द और बुखार वाले मरीजों की कोरोना जांच होगी। कुंभ से लौटने वालों की भी हरियाणा में प्रवेश करते ही कोरोना जांच होगी। मेलों पर अगले आदेश तक पाबंदी रहेगी। क्रिटिकल कोरोना केयर सेंटर बनाए जाएंगे। ऑक्सीजन प्लांट पुलिस और औषध नियंत्रक प्रशासन की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
The day COVID started, Rahul Gandhi has been passing various statements. Now he has tested positive for #COVID19 . If he finds difficulty in getting space in Delhi, he can come to Haryana. We will give him better treatment: State Health Minister Anil Vij pic.twitter.com/Pa5jTxYzlW
— ANI (@ANI) April 20, 2021विज्ञापन