{"_id":"6163195e8ebc3e6240273c04","slug":"haryana-has-7-days-coal-stock-for-power-generation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: प्रदेश में पांच दिन का कोयला स्टॉक, समय पर कोयला आपूर्ति नहीं हुई तो छा सकता है बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: प्रदेश में पांच दिन का कोयला स्टॉक, समय पर कोयला आपूर्ति नहीं हुई तो छा सकता है बिजली संकट
Mon, 11 Oct 2021 12:23 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:23 PM IST
सार
मौजूदा समय में प्रदेश में मांग के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली निगमों के अधिकारियों का दावा है कि आगामी कुछ ही दिनों में कोयला सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोयला आपूर्ति में कमी से पूरे देश में गहराते बिजली संकट के बीच हरियाणा के पास आगामी पांच दिन तक का कोयला स्टॉक है। अगर पांच दिन के बाद हरियाणा को कोयला की सप्लाई नहीं मिलती है तो बिजली संकट गहरा सकता है। हालांकि, मौजूदा समय में प्रदेश में मांग के अनुसार बिजली सप्लाई दी जा रही है। बिजली निगमों के अधिकारियों का दावा है कि आगामी कुछ ही दिनों में कोयला सप्लाई सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश में 6 हजार मेगावाट की मांग रही, जबकि इसके मुकाबले 6814 मेगावाट बिजली उपलब्ध रही। इस समय प्रदेश में पानीपत थर्मल प्लांट की यूनिट 7 और 8 चल रही हैं, जबकि खेदड़ प्लांट की यूनिट संख्या 1 चल रही है। अन्य प्लाटों की यूनिटों को नो डिमांड के चलते बंद किया गया है। फिलहाल केंद्र से 4518 मेगावाट और प्रदेश में 1516 मेटावाट बिजली मिल रही है। अगर समय रहते कोयले की सप्लाई नहीं मिली तो यूनिटें बंद करनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: ऐलनाबाद उपचुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सैलजा, हुड्डा समेत 20 दिग्गज नेता करेंगे प्रचार
विज्ञापन
हरियाणा को रोजाना 12 रैक कोयला चाहिए होता है। एक रैक में 3800 टन कोयला होता है। इस समय प्लांटों के पास पांच दिन तक काम चलाने के लिए कोयला रखा है। बिजली निगम के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वे लगातार केंद्र के संपर्क में हैं। संभावना है कि आगामी कुछ दिनों में कोयला आपूर्ति हो सकेगी। फिलहाल प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं हैं। मांग के अनुसार सप्लाई दी जा रही है।