{"_id":"63bdab3e55d57c984fb632afd4732b35","slug":"haryana-govt-will-run-special-buses-for-girls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को जल्द खास तोहफा देने जा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को जल्द खास तोहफा देने जा रही सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Dec 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार बेटियों को एक बेहद खास सुविधा देने जा रही है। तैयारी भी पूरी हो गई है, बस अमल करना बाकी है। के सभी जिलों में छात्राओं के लिए विशेष बसों का संचालन शुरू करने के लिए परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि सभी जिलों के जरूरी रूटों की पहचान करने के बाद वहां कम से कम दो गर्ल्स स्पेशल बसें छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंचाने लगेंगी।
विज्ञापन
इससे छात्राओं को न तो भीड़ भाड़ के कारण सफर के दौरान परेशानियां झेलनी पड़ेगी और न ही सुरक्षा को लेकर किसी तरह की चिंता उन्हें सताएगी।
परिवहन विभाग के निदेशक आरएस विडान का कहना है कि इसके लिए रूट प्लान तैयार किए जा रहे हैं और जल्द ही यह सुविधा छात्राओं को मिलने लगेगी। अगले साल के शुरुआती महीनों में प्रदेश में सभी जगहों पर विशेष बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन