{"_id":"44f25f03d6841bad8e50943ac4e01fd5","slug":"haryana-govt-will-adjust-more-than-4000-guest-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत, एडजस्ट किए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत, एडजस्ट किए जाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 May 2015 10:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट के आदेश पर हरियाणा के 4000 से अधिक गेस्ट टीचरों को हटाने का नोटिस जारी करने के बाद सरकार अब इन टीचरों की नौकरी बचाने के उपाय में जुट गई है। इस पर सीएम मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रियों के बीच लंबी बैठक हुई।
विज्ञापन
माना जा रहा कि सरकार सरप्लस गेस्ट टीचरों को नौवीं-दसवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप उनकी नौकरी बचा सकती है। हालांकि शिक्षकों को एडजस्ट करने से पहले सरकार को हाईकोर्ट को विश्वास में लेना पड़ेगा। इस बारे में सरकार की ओर से पहले भी एक हलफनामा दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
राज्य के सरकारी स्कूलों में इन कक्षाओं में बच्चों की संख्या के मुकाबले टीचर कम हैं। इस बारे में सरकार की ओर से फिर से शपथ पत्र दिया जा सकता है। गेस्ट शिक्षकों के आंदोलन को देखते हुए और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के सुझाव के बाद सीएम की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में राज्य मंत्री कृष्ण बेदी के छोड़कर बाकी सभी मंत्री मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार मंत्री समूह में इस बात पर सहमति बनी है कि गेस्ट शिक्षकों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
गेस्ट टीचर जाएंगे हाईकोर्टः
उधर नौकरी से हटाए जाने की सूची जारी होने के बाद प्रभावित शिक्षकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।
कंपनियों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआरः
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने ने कहा कि कंप्यूटर टीचरों की दो मांगें थीं, जिन्हें सरकार ने सुलझा दिया है। उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों के जरिए कंप्यूटर टीचरों को रखा गया था, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
इसके अलावा कंपनियों पर कंप्यूटर टीचरों का बकाया 25-25 हजार रुपये और 13 महीने का वेतन देने के लिए सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं।
शर्मा ने कहा कि आगामी जून माह के बाद कंप्यूटर टीचरों के पद भरने के लिए आवेदन मंगाए जाएंगे, तब इन लोगों को वरीयता दी जाएगी। लैब सहायकों मामले में भी सरकार उचित कदम उठाएगी।