फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली फोगाट हत्याकांड: CBI खोलेगी मर्डर मिस्ट्री! सरकार जांच को तैयार, मगर घरवालों को करना होगा ये काम

Thu, 25 Aug 2022 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Aug 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Haryana govt ready for CBI probe into Sonali Phogat murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। 

Haryana govt ready for CBI probe into Sonali Phogat murder case
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था। गोवा पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद एक विसरा जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजने की मांग भी गोवा पुलिस ने मान ली है। 

Haryana govt ready for CBI probe into Sonali Phogat murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

हिसार स्थित सोनाली फोगाट के फार्म हाउस से मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी होने के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुराना मामला है। परिजन शिकायत देते हैं तो सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana govt ready for CBI probe into Sonali Phogat murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

विज बोले- उच्चस्तरीय जांच हो
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की जानी चाहिए। सच्चाई जो भी है वह जांच में सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट के मौत के मामले में उनके परिवार ने कई संगीन आरोप लगाए हैं और इन आरोपों की उच्चतरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार को सोनाली फोगाट के परिवार की मांग को मानना चाहिए, ताकि मामले में जो भी सत्य है वह सामने आ सके। 

विज्ञापन
Haryana govt ready for CBI probe into Sonali Phogat murder case
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
सोनाली फोगाट की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोनाली के शव पर चोट के कई निशान मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ये चोट किसी भारी या ठोस चीज से लगी होगी। इस बीच गोवा पुलिस ने मामले में दो लोगों सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को गिरफ्तार किया है। आईजीपी ओएस बिश्नोई ने बताया कि अंजुना थाने में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। मृतक के भाई ने उसके पीए और एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने का जिक्र किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed