फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली का शव देख छलक पड़े भाई के आंसू, बोले उसने जो देखा उससे लग रहा है कि...

Thu, 25 Aug 2022 03:42 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 25 Aug 2022 03:42 PM IST
सार

Sonali Phogat: भाई ने बताई सोनाली के शव की हालत, कहा-हार्ट अटैक का कोई चांस ही नहीं, एकदम फिट थी मेरी बहन

विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat brother Accuses Goa Police for not cooperating
सोनाली फोगाट के भाई ने पीए पर लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगने के बाद अब सोनाली के भाई ने उसके शव की हालत बताई है। सोनाली के भाई रिंकू ढाका के अनुसार, उन्होंने अपनी बहन का शरीर और उसका चेहरा देखा है, कान नीले हैं। ऐसा तब होता है जब जहर शरीर के अंदर होता है। ऐसा दिल के दौरे में नहीं होता। रिंकू ने कहा कि मेरी बहन स्वस्थ थी। 



उन्होंने गोवा पुलिस और भाजपा पर भी आरोप लगाए। रिंकू ने कहा कि पुलिस कहती है डॉक्टर की राय के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। वे हमारी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहे हैं। हम यहां संतुष्ट नहीं हैं। हम एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमॉर्टम करवाएंगे। यहां हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। मेरी बहन भाजपा के प्रति कटिबद्ध थी लेकिन भाजपा का एक भी नेता हमारी मदद के लिए यहां नहीं आया। हमें न्याय चाहिए। 

जानकारी के अनुसार, गोवा में पांच डॉक्टरों की निगरानी में सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद एयर एंबुलेंस से सोनाली का शव गोवा से पहले दिल्ली और फिर वहां से सड़क के रास्ते हरियाणा उनके गांव लाया जाएगा। 

BJP Leader Sonali Phogat brother Accuses Goa Police for not cooperating
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल
गोवा पुलिस को दी गई शिकायत में फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां निवासी रिंकू ने बताया कि उसकी बहन सोनाली फोगाट ने वर्ष 2019 में आदमपुर सीट पर विधायक का चुनाव लड़ा था। इसी दौरान गोहाना के पास खेड़ी निवासी सुधीर सांगवान को पीए की नौकरी पर रख लिया था। सुधीर ने भिवानी निवासी सुखविंद्र श्योराण को भी अपने साथ रख लिया।
BJP Leader Sonali Phogat brother Accuses Goa Police for not cooperating
गोवा पुलिस को सुधीर सांगवान के खिलाफ दी गई शिकायत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
14 फरवरी 2021 में संतनगर में सोनाली के घर चोरी के बाद सभी नौकरों को हटा दिया गया। पीए सुधीर सांगवान ही सोनाली के खाने की व्यवस्था देखने लगा। तीन महीने पहले सोनाली ने फोन कर बताया कि शाम को सुधीर ने मुझे खाने में खीर दी थी, उसके बाद मेरी सेहत बिगड़ गई। इस बारे में सुधीर से बात की, तो उसने गोलमोल जवाब दिया। पीए होने के कारण लेन-देन और कागजी कार्रवाई सुधीर करता था। सोनाली बिना पढ़े कागजों पर हस्ताक्षर कर देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat brother Accuses Goa Police for not cooperating
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट की बेटी ने कहा कि मां की हत्या के दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा परिजनों ने सदर थाने में सोनाली फोगाट के हिसार के ढंढूर स्थित फार्म हाउस से उसका लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दी है। 
विज्ञापन
BJP Leader Sonali Phogat brother Accuses Goa Police for not cooperating
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
आरोप है कि सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने मुझे नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed