{"_id":"cbf19f7e6df735eafed72c81c4a5b639","slug":"haryana-govt-publicity-campaign-for-legislative-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"रथ करेंगे सरकार की उपलब्धियों का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रथ करेंगे सरकार की उपलब्धियों का प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 03 Aug 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया में विज्ञापन कैंपेन से विकास योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हरियाणावासी अब प्रचार रथों के जरिए सरकार की उपलब्धियों से रू-ब-रू हो सकेंगे। शनिवार को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नई दिल्ली स्थित अपने निवास से सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए 15 प्रचार रथों को झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर, फरीदाबाद के कांग्रेस नेता सुमित गौड़ और अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा के आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और जन-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने में ये प्रचार रथ अहम भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेता सुमित गौड़ ने कहा कि ये प्रचार रथ फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र और प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
इन रथों के कार्यक्रमों में हरियाणा और गुजरात के विकास का तुलनात्मक विवरण दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भाजपा ने भ्रामक प्रचार कर जीत हासिल कर ली। भाजपा ने महंगाई कम करने, भ्रष्टाचार मिटाने और बेरोजगारी समाप्त करने का जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं किया है।
भाजपा की केंद्र में सरकार बनते ही देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, रेल किराये, भाड़े, सब्जियों आदि के दाम तेजी से बढ़े हैं। इससे आम आदमी अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।