फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana govt give golden chance to clear eligibility exam for promotion on lipik post

लिपिक पद पर प्रमोट हुए कर्मियों के लिए सुनहरा मौका, जल्दी से लपक लिजिए

Mon, 06 Feb 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Feb 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
haryana govt give golden chance to clear eligibility exam for promotion on lipik post
employee
चतुर्थ श्रेणी से लिपिक पद पर प्रमोट हुए कर्मचारियों को सरकार ने एक बड़ा ही सुनहरा मौका दिया है। जल्दी से लपक लिजिए, वरना डिमोट हो जाएंगे। हरियाणा सरकार ने उन कर्मियों को आखिरी मौका देने का निर्णय लिया है, जिन्होंने अब तक कंप्यूटर एप्रीशिएशन एवं एप्लिकेशन में राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटीसी) उर्त्तीण नहीं की है।
विज्ञापन


ऐसे कर्मचारियों को हारट्रॉन की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद फरवरी, मार्च एवं अप्रैल में (एसईटीसी) की परीक्षा होगी ताकि इन कर्मचारियों को 30 अप्रैल तक परीक्षा उत्तीर्ण करने का पर्याप्त मौका मिल सके।
विज्ञापन


एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल तक कोई पदोन्नति नहीं की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग को हरियाणा सिविल सचिवालय तथा न्यू हरियाणा सिविल सचिवालय, सेक्टर-17, चंडीगढ़ और हारट्रॉन के पंचकूला स्थित कार्यालय में प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले जारी किए गए थे ये निर्देश

haryana govt give golden chance to clear eligibility exam for promotion on lipik post
Manohar Lal Khattar
गौरतलब है कि 7 नवम्बर, 2013 को जारी निर्देशानुसार सीधी भर्ती या पदोन्नति के बाद नियुक्त लिपिकों तथा आशुटंककों के लिए टाइप परीक्षा के स्थान पर एसईटीसी को सेवा आवश्यकता के रूप में शामिल किया गया था।

इन निर्देशों में यह भी उल्लेख है कि सीधी भर्ती के मामले में उम्मीदवार को एसईटीसी दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि, जिसे एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है, में उर्त्तीण करनी होगी।

उन्होंने कहा कि ग्रुप सी में वर्णित श्रेणियों के पदों पर नियुक्त उम्मीदवार को एसईटीसी की परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद वेतन वृद्धि की जा सकेगी। नियत समय तक परीक्षा उर्त्तीण न करने वालों को इसका लाभ नहीं मिल सकेगा।

जिन कर्मचारियों को  लिपिक या आशुटंकक के पद पर पदोन्नत किया गया है उन्हें भी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि जिसे एक वर्ष और बढ़ाया जा सकता है, के भीतर एसईटीसी उर्त्तीण करनी होगी और ऐसा न करने पर उन्हें पदावनत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed