{"_id":"614fff378ebc3e0024643cba","slug":"haryana-government-will-take-action-against-those-who-distribute-rotten-grains-and-bad-milk-to-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : सरकार की सख्ती, बच्चों को सड़ा अनाज, खराब दूध वितरित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : सरकार की सख्ती, बच्चों को सड़ा अनाज, खराब दूध वितरित करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे
Sun, 26 Sep 2021 10:56 AM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:56 AM IST
सार
इस संबंध में निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई से परहेज न करें। अनेक बार बच्चों को सड़ा राशन और खराब दूध बांटा गया है। यह बड़ी लापरवाही है। बीईईओ, डीईईओ भी इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
हरियाणा के स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में सड़ा अनाज और एक्सपायरी डेट का दूध वितरित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश सरकार ने जारी किए हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले सामने आने पर सरकार ने यह सख्त रुख अपनाया है। निदेशक मौलिक शिक्षा ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार के निर्देशों पर कोरोना महामारी के बाद मार्च 2020 से स्कूली बच्चों को सूखा राशन और दूध पाउडर स्कूल शिक्षा विभाग घर-घर जाकर वितरित करवा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- किसान महापंचायत: भारत बंद से एक दिन पहले पानीपत में आज जुटेंगे किसान, 101 हलवाई बना रहे हैं खाना
विज्ञापन
अफसर हो या कर्मी, जिम्मेदारी से नहीं बच सकते
अब विभाग के संज्ञान में आया है कि अनेक बार बच्चों को सड़ा राशन और खराब दूध बांटा गया है। यह मिड-डे मील प्रभारियों और स्कूल मुखियाओं की बड़ी लापरवाही है। बीईईओ, डीईईओ भी इस मामले में अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। उनके राशन वितरण का निरीक्षण न करने के कारण ही अनेक बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। वे सभी मिड-डे मील प्रभारियों और स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी करें कि राशन वितरण से पहले सूखे अनाज और दूध पाउडर की गुणवत्ता अवश्य जांची जाए। इस मामले में लापरवाही करने पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हरियाणा: गृह मंत्री विज के कार्यालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने वाला कर्मी सस्पेंड, सीएम बोले-ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे