{"_id":"5911f0ab4f1c1bc0458b45f4","slug":"haryana-government-will-start-special-recruitment-drive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलने जा रहा है नौकरियों का बड़ा पिटारा, 34 हजार पद भरने के लिए होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलने जा रहा है नौकरियों का बड़ा पिटारा, 34 हजार पद भरने के लिए होगी भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 10 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवक और युवतियों के लिए अच्छी खबर है, जल्द बड़े पैमाने पर नौकरियों का पिटारा खुलने जा रहा है। करीब 35 हज़ार पदों को भरने का फैसला किया गया है। हरियाणा सरकार चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े करीब 34000 पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाएगी। सरकार की ओर से इन पदों को जल्द भरने का प्रयास रहेगा।
सभी सरकारी विभागों से पदों की संख्या जुटा ली गई है। अब सरकार पद विज्ञापित कर किसी भी समय कर्मचारी चयन आयोग को इन्हें भरने के लिए पत्र भेज सकती है। हालांकि यह तय नहीं हुआ है कि पद एक साथ भरे जाएंगे या फिर चरणबद्ध तरीके से। पद भरने का निर्णय मंगलवार को यहां सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में लिया गया।

गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द
ओपी धनखड़
- फोटो : file photo
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बताया कि पांच जून को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर 10 हजार से अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश के लगभग 125 बड़े गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग विशेष योजना तैयार कर रहा है। सामाजिक संस्थानों और गैर सामाजिक संगठनों का भी इसमें सहयोग लेंगे।
बैठक में ब्लॉक समितियों और जिला परिषदों को अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। उप-समिति बीपीएल सर्वे का काम जल्द शुरू करेगी। 2011 की जनसंख्या को आधार मानकर यह कार्य किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों का भी इसमें सहयोग लेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गेहूं की पैदावार और खरीद दोनों अच्छी हुई हैं। इस पर बैठक में संतोष व्यक्त किया गया। बिजली के तार गिरने के कारण जली गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को जल्द दिया जाएगा।
उनकी किसानों से अपील है कि वे गेहूं की पराली को न जलाएं। इससे पर्यावरण को नुकसान तो पहुंचता ही है, साथ में धरती की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। जीवांश जल जाते हैं और बायोमास के कारण फसल भी कम होती है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्यों में न पहले असंतोष था और न अब है। सरकार और मंत्री मुख्यमंत्री के साथ हैं।