फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Government Will Set up Nursing colleges in all districts

बजट सत्र : अनिल विज बोले- हर जिले में खोलेंगे नर्सिंग कॉलेज, फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने की होगी जांच

Mon, 15 Mar 2021 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana Government Will Set up Nursing colleges in all districts
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : पीटीआई

हरियाणा विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज से जुड़े विभागों के सबसे अधिक सवाल लगे। विज ने एक-एक कर सभी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि डबवाली सहित प्रदेश भर में कहीं भी फर्जी आयुष्मान कार्ड बने हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी। डबवाली में 500 आयुष्मान कार्ड फर्जी बनने का मामला कांग्रेस विधायक अमित सिहाग उनके संज्ञान में लाए थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। पहले कार्यकाल के दौरान प्रदेशभर में छह सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोले गए। वह व्यक्तिगत तौर पर चाहते हैं हरियाणा के प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज खोले जाएं। निजी कॉलेजों में पढ़ाई ठीक नहीं है। वर्ष 2014 की तुलना में अपने पहले कार्यकाल के दौरान एमबीबीएस की सीटों को दोगुना से बढ़ाकर 1685 कर दिया है।
विज्ञापन


बीडीएस की सीटें बढ़ाकर 850 और एमडीएस सीटें बढ़ाकर 258 की हैं। बीएमएस की सीटें 610, होम्योपैथिक की 50, बीएससी नर्सिंग की 1850 और एमपीएचडब्ल्यू की 1620 सीटें की। वहीं एमएससी नर्सिंग सहित अन्य पाठयक्रमों की सीटों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज ने कहा कि खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के मानदंडों के अनुसार पदों को भरने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायालयों में चल रहे मामलों के कारण कुछ पद रिक्त हैं और मुकदमें में उठाए गए मुद्दों के निपटान के बाद भर लिए जाएंगे। 

महाविद्यालय में चिकित्सीय संकाय में 171 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 93 भरे हैं। पैराचिकित्सकीय के 267 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 82 भरे हैं। कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि सरकार जल्दी विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पद भरे। कॉलेज में ओपीडी 5-6 हजार से कम होकर एक-डेढ़ हजार रह गई है। 

हाट गांव में बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार जींद जिले के हाट गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनाएगी। इसके निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इसके निर्माण पर करीब 640.85 लाख रुपये लागत आने का अनुमान है। निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है।

करनाल, अंबाला में भी क्या 95 प्रतिशत पद खाली : गांगोली
कांग्रेस विधायक सुभाष गांगोली ने सफीदों में डॉक्टरों के 95 प्रतिशत पद खाली होने पर स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि क्या अंबाला, करनाल और जगाधरी में भी यही स्थिति है। इस पर अनिल विज ने कहा कि उनकी सरकार के लिए पूरा हरियाणा एक समान है, इसलिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों को समान रूप से नियुक्ति दी जाएगी। शीघ्र ही 500-600 डॉक्टर्स की भर्ती करेंगे।

जयंती देवी मंदिर के सामने बनेगा सामुदायिक केंद्र और पार्क
अनिल विज ने कहा कि जींद के जयंती देवी मंदिर के सामने सामुदायिक केंद्र व पार्क विकसित करने हेतु 124 कनाल 4 मरले भूमि की पहचान की गई है। भूमि का स्वामित्व बागवानी विभाग के पास है। इस संबंध में नगर परिषद जींद ने 17 फरवरी, 2021 को जिला बागवानी अधिकारी को पत्र लिखा है, जिसमें भूमि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया है।

जमीन हंस्तांतरित होने, पशुपालन व डेयरी विभाग द्वारा अस्थायी नंदीशाला को नए स्थान पर स्थानांतरित करने के बाद नगर परिषद सामुदायिक केंद्र व पार्क को लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। बरवाला में नगर पालिका के नए भवन निर्माण पर करीब 230 लाख रुपये खर्च का प्रस्ताव है। औपचारिकताएं पूरी होने और फंड की उपलब्धता होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed