फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana government will provide tablet to more than eight lakh students

हरियाणा: आठ लाख बच्चों को मिलेंगे टैब, नहीं चलेंगी फिल्में, सिर्फ पढ़ाई होगी और रहेगा पूरा रिकॉर्ड

Thu, 26 Aug 2021 04:00 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 04:00 AM IST
सार

हरियाणा सरकार 8.10 लाख बच्चों को टैब देगी। सरकार का लक्ष्य है कि अक्तूबर महीने में टैब वितरण की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाए। बच्चे टैब को मनमर्जी से नहीं चला पाएंगे। इस पर सरकार का नियंत्रण रहेगा। टैब में यूट्यूब और फिल्मी प्लेटफॉर्म नहीं चलेंगे। सिर्फ पढ़ाई ही हो सकेगी। बच्चे क्या और कितनी देर तक देख रहे हैं, इसका पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास मौजूद रहेगा।  

विज्ञापन
Haryana government will provide tablet to more than eight lakh students
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा सरकार से मिलने वाले टैबलेट पर स्कूली बच्चे सिर्फ पढ़ाई कर सकेंगे। इन टैबलेट पर यूटयूब समेत कोई ऐसा चैनल नहीं चलेगा जिस पर बच्चे फिल्में या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री देख सकें। टैब एमडीएम यानी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट प्रणाली से लैस होंगे। इंटरनेट की सुविधा भी इनमें रहेगी। बच्चों के कंटेंट देखने का पल-पल का रिकार्ड टैब में मौजूद रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार 14355 स्कूलों के 8.10 लाख बच्चों को टैब देगी। स्कूल शिक्षा विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर में टैब वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। मौलिक से लेकर उन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है, जिनके बच्चों को टैब दिए जाने हैं। लंबे समय से सरकार की यह घोषणा लंबित है। इसे सिरे चढ़ाने के लिए विभाग प्रयासरत है। 
विज्ञापन


कोरोना काल में बच्चों को हुई परेशानी
कोरोना काल के दौरान बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। अनेक बच्चों के पास स्मार्टफोन नहीं थे। कहीं इंटरनेट की दिक्कत भी रही। बिजली की समस्या के कारण टीवी चैनल के जरिये बच्चे पढ़ाई नहीं कर सके। अब सरकार ने भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए 8वीं से 12वीं कक्षा तक के बच्चों को टैबलेट देने की योजना बनाई है। अभी हर स्कूल के लिए एक ही टैबलेट आया है, जिसे स्कूल के प्रिंसिपल, मुख्याध्यापक उपयोग कर रहे हैं। इसके जरिये वे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग जो चाहेगा, वही कंटेंट देख सकेंगे बच्चे: कंवर पाल
शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहना है कि बच्चे मनमर्जी से टैबलेट को नहीं चला सकेंगे। विभाग जो चाहेगा वही सामग्री बच्चे इसमें देख सकेंगे। जो बच्चा जितने समय टैब चलाएगा और सामग्री देखेगा उसका पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास होगा। बच्चों को अत्याधुनिक व सुगम शिक्षा देने की तरफ यह सरकार की बड़ी पहल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed